मध्य प्रदेश के गुना में भीषण हादसा, डंपर से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 12 लोगों की जलकर मौत

मध्य प्रदेश के गुना जिले में बुधवार (27 दिसंबर) की रात को डंपर ट्रक से टकराने के बाद एक बस में आग लगने से 12 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में 14 यात्री जख्मी हो गए. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और खतरे से बाहर हैं.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक घटना रात करीब नौ बजे गुना-आरोन रोड पर हुई जब उल्टी दिशा से आ रहा डंपर ट्रक यात्रियों को ले जा रही बस से टकरा गया. इसके बाद बस पलट गई और इसमें आग लग गई.

हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताया है. साथ ही उन्होंने मुआवजे का ऐलान किया. मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा, ”गुना से आरोन जा रही बस में भीषण आग से यात्रियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है. इस हृदय विदारक दुर्घटना में असमय मृत्यु को प्राप्त हुए दिवंगतों के परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं. दुःख की इस विकट परिस्थिति में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है.”

जांच के आदेश

उन्होंने कहा, ”मैंने प्रशासन को घायल यात्रियों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के साथ ही दुर्घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ… ॐ शांति .”

मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये और गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने के निर्देश दिए हैं. 

वहीं केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, ”घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद मैंने कलेक्टर और एसपी (पुलिस अधीक्षक) से बात की और उन्हें राहत एवं बचाव अभियान शुरू करने का निर्देश दिया.”

  • सम्बंधित खबरे

    मध्य प्रदेश के 30 जिलों में आज तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, 16 मई तक बदला रहेगा मौसम  

    मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी है। दिन में जहां तीखी धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही…

    16 घंटे बाद बोरवेल से निकले सुमित ने तोड़ा दम, अस्पताल में डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित किया

    मध्य प्रदेश के गुना में 16 घंटे बाद बोरवेल से निकला 10 साल का मासूम जिंदगी की जंग हार गया। डॉक्टरों ने अस्पताल में सुमित मीणा को मृत घोषित कर…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!