प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या में लांच करेंगे अमृत भारत एक्सप्रेस, रेल मंत्री ने किया ट्रेन का निरीक्षण

भारतीय रेलवे को नया रंग-रूप और रफ्तार देने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद अब अमृत भारत एक्सप्रेस पटरियों पर दौड़ने के लिए तैयार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के पहले एक साथ दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को देश को समर्पित करेंगे. केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सोमवार को अमृत भारत ट्रेन रैक का निरीक्षण किया. अश्विनी वैष्णव ने अमृत भारत ट्रेनों में इस्तेमाल की गई आधुनिक और उन्नत तकनीक की सराहना की. उन्होंने बताया कि अमृत भारत ट्रेन पुश-पुल तकनीक पर आधारित है. नए भारत की यह ट्रेन बनकर तैयार हो चुकी है. पहली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन यूपी के अयोध्या से बिहार के दरभंगा तक और दूसरी बेंगलुरु से मालदा के बीच चलेगी. पीएम मोदी 5 नई वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे.

वंदे भारत की तरह पुश-पुल टेक्नोलॉजी से लैस
अश्विनी वैष्णव ने बताया कि अमृत भारत ट्रेन में पुश-पुल टेक्नोलॉजी है. इसमें एक इंजन आगे खींचता है और दूसरा पीछे से धक्का देता है. इसलिए ट्रेन जल्दी स्पीड पकड़ लेती है. इससे रूट पर आने वाले मोड़, ब्रिज और स्टेशन में काफी समय बचता है. इस ट्रेन में आपको झटके कम महसूस होंगे और गाड़ी स्टेबल रहेगी. ट्रेन के टॉयलेट की डिजाईन के चलते पानी भी कम इस्तेमाल होता है. यह ट्रेन 130 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति से फर्राटा भरेगी. इनका किराया सामान्य ट्रेनों से लगभग 10 फीसदी ही ज्यादा होगा.

मेक इन इंडिया प्रोग्राम के तहत बनी अमृत भारत एक्सप्रेस
उन्होंने बताया कि वंदे भारत और अमृत भारत एक्सप्रेस में दुनिया की दो सबसे खास टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है. मेक इन इंडिया प्रोग्राम (Make in India) के तहत दोनों ही टेक्नोलॉजी भारत में बनी हैं. रेल मंत्री ने बताया कि पहली दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन नॉन एयर कंडीशनर हैं. इनमें पैसेंजर्स के लिए लगेज वाली बर्थ में भी कुशन लगा है. हर सीट पर चार्जिंग प्वाइंट्स और एक खास रैंप डिजाइन की गई है, जिसकी मदद से व्हीलचेयर को आसानी से कोच में प्रवेश करवाया जा सकता है.

नॉन एसी अमृत भारत एक्सप्रेस में होंगे 22 कोच
अमृत भारत में सभी सुविधाएं वंदे भारत ट्रेन वाली ही होंगी. इस ट्रेन में 8 जनरल सेकंड क्लास कोच, 12 सेकंड क्लास 3-टियर स्लीपर कोच और 2 गॉर्ड कंपार्टमेंट समेत कुल 22 कोच होंगे. इस ट्रेन में सीसीटीवी कैमरा, आधुनिक शौचालय, सेंसर वाले वाटर टैप और अनाउंसमेंट सिस्टम भी होगा. इस ट्रेन में कुल 1800 यात्री सफर कर सकेंगे. अमृत भारत ट्रेनों का निर्माण चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में किया गया है.

वैष्णो देवी समेत 5 नई वंदे भारत ट्रेनें भी होंगी शुरू
पीएम मोदी 30 दिंसबर को 2 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ ही 5 वंदे भारत ट्रेनों को भी देश को समर्पित करेंगे. इनमें में अयोध्या-आनंद विहार, नई दिल्ली-वैष्णो देवी, अमृतसर-नई दिल्ली, जालना-मुंबई और कोयंबटूर-बेंगलुरू वंदे भारत शामिल हैं.

सितंबर में एक साथ लांच हुई थीं 9 वंदे भारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (24 सितंबर) को 9 नई वंदे भारत ट्रेनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक साथ हरी झंडी दिखाई थी. ये ट्रेनें राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिमी बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात के लिए लांच की गई थीं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!