हवाईअड्डे से लेकर रेलवे स्टेशन तक बस राम ही राम, 30 दिसंबर को PM जिनका करेंगे उद्घाटन उनमें क्या खास?

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और इसका उद्घाटन लगातार सुर्खियों में है। धार्मिक और अंतरराष्ट्रीय महत्व के इस स्थान पर विकास की नई इबारत लिखने की कवायद हो रही है।  तमाम अत्याधुनिक पैमानों पर शहर में सुविधाओं का विकास हो रहा है। अयोध्या में एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन के साथ-साथ बस टर्मिनल और आवागमन को सुगम बनाने वाली तमाम सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या आ रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री अयोध्या के नए एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। 

राम मंदिर बनने के बाद यहां आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा बनकर तैयार है।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तैयारियों का जायजा ले चुके हैं। 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी इसका लोकार्पण करेंगे।

एयरपोर्ट और स्टेशन की लागत पर एक नजर-
यात्री सुविधा का नामलागत (रुपये में)कितने समय में बना
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट लगभग 350 करोड़करीब नौ साल (2014 में MoU के बाद)
अयोध्या रेलवे स्टेशनपहले चरण में लगभग 240 करोड़ रुपयेदूसरे चरण की लागत करीब 480 करोड़ रुपयेकरीब चार साल (दूसरे चरण का काम जारी)
अयोध्या इंटर स्टेट बस टर्मिनल (ISBT)करोड़ों रुपये की लागत से कई चरणों में हुआ सौंदर्यीकरणसमयसीमा स्पष्ट नहीं

एयरपोर्ट के अलावा सरकार ने 240 करोड़ की लागत से अयोध्या रेलवे स्टेशन और भवन भी विकसित किया है। पीएम मोदी लोकार्पण के बाद अयोध्या से गुजरने वाली वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। स्टेशन का सौंदर्यीकरण राम मंदिर की तर्ज पर किया गया है। सरकार का दावा है कि एयरपोर्ट के साथ-साथ स्टेशन पर मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं को विश्वस्तरीय मानकों के अनुसार विकसित किया गया है। सड़कों का चौड़ीकरण, एयरपोर्ट और स्टेशन पर यात्री क्षमता बढ़ाने जैसे प्रयास भी किए गए हैं।

दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाएं
Ayodhya Lord Ram Temple International Airport Railway Station ISBT Tin City know more

21 से मध्यप्रांत के 32 जिलों में पहुंचेंगे राम मंदिर के अक्षत कलश 

अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन के साथ-साथ अंतरराज्यीय बस अड्डा यानी ISBT की सौगात भी मिल रही है। इसे कई चरणों में विकसित किया गया है। बस अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर सौंदर्यीकरण भी कराया गया है। यहां दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए तमाम जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए यात्री सहायता केंद्र, रैन बसेरा और प्रतीक्षालय जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। उत्तर प्रदेश रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (UPSRTC) के अधिकारियों के हवाले से आई रिपोर्ट में बताया गया है कि आगरा जैसे प्रमुख पर्यटक स्थलों से अयोध्या आने के लिए विशेष बस सेवाओं की शुरुआत भी की गई है। सरकारी के अलावा प्राइवेट बसों की मदद से भी अयोध्या पहुंचा जा सकता है।

रेलवे यात्रियों को अयोध्या में मिलने वाली सुविधाएं

नए तरीके से विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन का भवन मंदिर की तर्ज पर विकसित किया गया है। तीन प्लेटफॉर्म वाले इस स्टेशन पर आने के दौरान असुविधा न हो, इसलिए सैकड़ों वाहनों के लिए पार्किंग का इंतजाम किया गया है। 10 हजार वर्गमीटर में फैले स्टेशन परिसर में रेल कर्मचारियों के लिए आवास, रेलवे पुलिस कार्यालय, लिफ्ट, एस्कलेटर, फूड प्लाजा, एसी वेटिंग रूम, वीआईपी लाउंज जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं।

पूरी तरह वातानुकूलित तीन किलोमीटर लंबे स्टेशन को दो फेज में विकसित किया जाना है। पहले चरण के बाद 430 करोड़ रुपये की लागत से दूसरे चरण में एयर कॉनकोर्स विकसित किया जाएगा। छत की डिजाइन कमल की पंखुड़ियों जैसी होगी। स्टेशन के दक्षिणी भाग में दो और प्लेटफॉर्म विकसित किए जाएंगे। इस टर्मिनल को लगभग एक लाख यात्री क्षमता का बनाया जा रहा है। दक्षिणी टर्मिनल सीधा राष्ट्रीय राजमार्ग 27 (NH 27) से जुड़ा है। 

 स्टेशन पर पर्यटक सूचना कार्यालय, यात्रियों के रुकने के लिए अलग-अलग महिला और पुरुष रिटायरिंग रुम, सामूहिक शयनकक्ष यानी डॉरमेट्री जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इन सुविधाओं के अलावा बाकी बुनियादी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट की विशेषताएं
Ayodhya Lord Ram Temple International Airport Railway Station ISBT Tin City know more

अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट 

राम नगरी अयोध्या में कभी केवल 178 एकड़ में फैला हवाई अड्डा था। अब लगभग 821 एकड़ में फैले एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स के लिए तैयार किया गया है। यहां 2200 मीटर का रनवे तैयार किया गया है। हर घंटे दो-तीन फ्लाइट्स उतरेंगी। इस एयरस्ट्रिप पर बोइंग 737, एयरबस 310 और एयरबस 320 जैसे विमानों को भी सुरक्षित लैंड कराया जा सकेगा। 30 दिसंबर को उद्घाटन फ्लाइट के बाद 16 जनवरी से नियमित विमान सेवाओं की शुरुआत हो जाएगी।

कुंभ नगरी प्रयागराज की तर्ज पर अयोध्या में 15 हजार लोगों की टिन सिटी

अयोध्या को श्रद्धालुओं को अनोखा अनुभव मिलेगा। कुंभ में प्रवास करने वाले लिए श्रद्धालुओं के टिन सिटी बनाई जाएगी। अयोध्या में बंदरों की संख्या काफी अधिक है। ऐसे में यहां 15 हजार लोगों की क्षमता वाली टिन सिटी बनाने का फैसला लिया गया है। टेंट कपड़े के बदले टिन से बनाए जाएंगे। 50 एकड़ में फैली टिन सिटी में 4500 लोगों की क्षमता वाले 1500 कमरों का भी इंतजाम किया गया है। अयोध्या की टिन सिटी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बनवा रहा है। कारसेवक पुरम और मणिराम छावनी में भी टेंट सिटी बनवाई जा रही है। दोनों को मिलाकर लगभग तीन हजार लोगों के रहने का इंतजाम होगा।

अयोध्या आगमन पर दिखेंगी त्रेता युग की झलकियां
Ayodhya Lord Ram Temple International Airport Railway Station ISBT Tin City know more

अयोध्या में एयरपोर्ट पर भगवान राम से जुड़े प्रसंगों की झलकियां

इसके अलावा अयोध्या में मंदिर तक पहुंचने में संघर्ष न करना पड़े इसका भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। राम, भक्ति, जन्मभूमि और धर्म पथ को संवारा जा रहा है। अयोध्या एयरपोर्ट, स्टेशन पहुंचने वाली सड़कों के साथ-साथ पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ भी सजाए जा रहे हैं। अयोध्या स्टेशन का पहला चरण 2022 में ही पूरा किया जा चुका है। त्रेता युग की झलकियों को भी कलाकारों और शिल्पकारों की मदद से हर प्रमुख स्थान पर उकेरा जा रहा है। स्टेशन से एक किलोमीटर की पैदल यात्रा के बाद राम मंदिर पहुंचा जा सकेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!