‘मंत्रिमंडल में किसे मिलेगी जगह…’, सस्पेंस से जल्द उठेगा पर्दा, क्या CG के नवरत्न की तर्ज पर MP में भी युवा और महिलाओं का दिखेगा जोर?

भोपाल। मध्यप्रदेश में अब जल्द ही मंत्रिमंडल में किसे जगह मिलेगी इस सस्पेंस से पर्दा उठने वाला है। आगामी 23 या 24 दिसंबर को मिनिस्टर सस्पेंस खत्म होने के पूरे आसार हैं। इस बार भी छत्तीसगढ़ की तर्ज पर ही चौकाने वाले नाम सामने आ सकते हैं। दरअसल, छत्तीसगढ़ में 9 में से पांच विधायक ऐसे हैं जो पहली बार मंत्री बने हैं। उधर, मध्यप्रदेश में भी नए चेहरों को लेकर भी चर्चा जोरों पर हैं। राजधानी से ही तीन-तीन नामों को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा जोरों पर है। इसमें रामेश्वर शर्मा, विष्णु खत्री और कृष्णा गौर का नाम शामिल है। सियासी जानकारों का मानना है कि हिंदी प्रदेशों को लेकर बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व लगभग एक सी रणनीति के तहत नवाचार के निर्णय ले रहे हैं। फिर विधानसभा टिकट वितरण से लेकर मुख्यमंत्री पद की बात हो या जाति और क्षेत्रगत समीकरणों को साधने की। लिहाजा सीजी का फार्मूला एमपी में दिखाई दे सकता है। मामले पर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता सतेंद्र जैन का भी साफ कहना है कि सीजी के नवरत्न की तर्ज पर एमपी में भी युवा और महिलाओं का मंत्रिमंडल में जोर दिखाई देगा। जाति और क्षेत्रगत समीकरणों का पूरा मिश्रण दिखाई देगा। उधर, मंत्रिमंडल को लेकर बीजेपी पर हमलावर कांग्रेस ने एक बार फिर निशाना साधा। प्रदेश प्रवक्ता मिथुन अहिरवाल ने कहा कि बीजेपी की इस जीत में भी दर्जन भर मंत्रियों को मुंह की खानी पड़ी।दूसरी तरफ दिग्गजों ने अंगद की तरह ऐसे पांव जमाए जो बीजेपी के वरिष्ठों के लिए असंभव चुनौती बन गए हैं। अंदरूनी भारी कलह से जूझ रही बीजेपी को मंत्री पद के लिए पुराने तो ठीक नए चेहरों के नाम पर भी पसीना आ रहा है। पद की मलाई की लूट से कांग्रेस को लेना देना नहीं। लेकिन, मंत्रिमंडल में देरी से जनता की परेशानी को समझने की जरूरत है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!