राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सोनिया गांधी जाएंगी या नहीं? दिग्विजय ने बताया

दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को आमंत्रित किए जाने की रिपोर्टों की पुष्टि की। दिग्विजय ने कहा, वे इस मामले पर बहुत सकारात्मक हैं। या तो सोनिया गांधी जाएंगी या उनकी ओर से एक प्रतिनिधिमंडल समारोह में शामिल होगा। इसमें क्या आपत्ति हो सकती है? सोनिया गांधी इस मामले पर बहुत सकारात्मक हैं।

बता दें कि अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां जोर-शोर से जारी है। 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा। पीएम मोदी समेत देश की कई बड़ी हस्तियां इसमें कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दिग्विजय सिंह से राम मंदिर के भव्य उद्घाटन समारोह में उनको आमंत्रित किए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, बीजेपी वाले मुझे आमंत्रित नहीं करेंगे। क्योंकि वे सच्चे भक्तों को आमंत्रित नहीं कर रहे हैं। चाहे वह मुरली मनोहर जोशी हों, लाल कृष्ण आडवाणी हों या दिग्विजय सिंह हों।

राजनीतिक और धार्मिक नेताओं के अलावा अभिनेता अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर, अक्षय कुमार और जाने-माने निर्देशक राजकुमार हिरानी, संजय लीला भंसाली और रोहित शेट्टी के साथ-साथ निर्माता महावीर जैन को आमंत्रित किया गया है। भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या भारत के लोगों के लिए महान आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व रखती है।

इसके अतिरिक्त दक्षिण भारतीय हस्तियां भी आमंत्रित की गई हैं। इस लिस्ट में रजनीकांत, चिरंजीवी, मोहनलाल, धनुष और ऋषभ शेट्टी शामिल हैं। ट्रस्ट ने समारोह के लिए सभी संप्रदायों के 4,000 संतों को भी आमंत्रित किया है। अयोध्या में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा (अभिषेक) समारोह के लिए वैदिक अनुष्ठान मुख्य समारोह से एक सप्ताह पहले, अगले साल 16 जनवरी को शुरू होंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!