प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कृपया न आएं आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी, चंपत राय ने दिया यह तर्क

अयोध्या में राम मंदिर के लिए आंदोलन में सबसे आगे रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से राम मंदिर ट्रस्ट ने अपील की है कि वो प्राण प्रतिष्ठा समारोह में न आए। मंदिर ट्रस्ट ने कहा है सोमवार को कहा कि दोनों बुजुर्ग हैं और उनकी उम्र को देखते हुए उनसे न आने का अनुरोध किया गया है, जिसे दोनों ने स्वीकार कर लिया है।

राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा 22 जनवरी को अभिषेक समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। तैयारियां 15 जनवरी तक पूरी हो जाएंगी और प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजा 16 जनवरी से शुरू होगी, यह 22 जनवरी तक चलेगी।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कृपया न आएं आडवाणी
समारोह में आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को आमंत्रित किए जाने के सवाल पर चंपत राय ने कहा कि समारोह के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया है, लेकिन अपील यही है कि कृपया वह ना आएं। क्योंकि उनकी उम्र बहुत ज्यादा है। ठंड का मौसम रहेगा, जो उनके स्वास्थ्य के लिए अनुकूल नहीं होगा। आडवाणी के बारे में बार बार सवाल पूछना उनका मजाक उड़ाना है। आडवाणी अब 96 साल के हैं और जोशी अगले महीने 90 साल के हो जाएंगे।

चंपत राय ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश की 125 परंपराओं के संत आमंत्रित किए गए हैं। जैन, बौद्ध सिख धर्म के धर्म गुरुओं को भी आमंत्रित किया गया है। शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती, भारती कृष्ण तीर्थ, अवधेशानंद गिरी, ज्ञान देव महाराज, गुरु शरणानंद, बाबा रामदेव, केरल की अम्मा आनंदमाई, दलाई लामा, जैन मुनि रविंद्र कीर्ति, जगदगुरु रामभद्राचार्य सहित पटना साहिब के जत्थेदार, बौद्धों के धर्मगुरु मुंबई के राहुल बोधी, स्वामीनारायण, आर्ट ऑफ लिविंग के श्रीश्री रविशंकर, गायत्री परिवार के प्रमुख समारोह में शामिल होंगे।

सिने स्टार रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अरुण गोविल, फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर और प्रमुख उद्योगपति जैसे मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, प्रसिद्ध चित्रकार वासुदेव कामत, इसरो निदेशक राय ने कहा, नीलेश देसाई और कई अन्य प्रतिष्ठित हस्तियों को समारोह में आमंत्रित किया गया है।

खेल जगत की हस्तियों को आमंत्रित किया

इसके अलावा पदम श्री, पदम भूषण और खेल जगत की हस्तियों को आमंत्रित किया जा रहा है। फिल्म जगत की हस्तियां भी समारोह की साक्षी बनेंगी। राम मंदिर निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाली संस्था इसरो के निदेशक निलेश देसाई भी आएंगे। सीबीआरआई के डायरेक्टर को बुलाया गया है। समारोह में संघ के अधिक से अधिक 25 लोग रहेंगे, जबकि विश्व हिंदू परिषद के 100 लोग रहेंगे।

इसके अलावा तिरुपति बालाजी, वैष्णो देवी मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। सेना व सीआरपीएफ के अधिकारी शामिल होंगे। 1992 में अयोध्या में जो अधिकारी तैनात थे, वे अब रिटायर हो गए हैं, उनको भी बुलाया जा रहा है। राम मंदिर निर्माण में विभिन्न एजेंसियों के अधिकारियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। 

एचडी देवगौड़ा भी किए गए आमंत्रित

चंपत राय ने बताया की समारोह में अंडमान निकोबार में रहने वाले धर्मगुरु भी आएंगे। पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा से नृपेन्द्र मिश्रा, विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार और संघ के रामलाल की टीम मुलाकात करेगी। बैडमिंटन खिलाड़ी गोपीचंद, गायक गुरदास मान, फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, महाभारत में कृष्ण की भूमिका निभाने वाले नितीश भारद्वाज, फिल्म सेंसर बोर्ड के प्रसून जोशी को भी बुलाया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!