कुवैत के शासक अमीर शेख का  निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

कुवैत ‎सिटी। कुवैत के शासक अमीर शेख नवाफ अल अहमद अल सबा का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके ‎‎निधन पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने शोक जताया है। गौरतलब है ‎कि तीन साल का उनका शासन देश के अंदरूनी राजनीतिक विवाद का समाधान करने के प्रयास पर केंद्रित रहा। अमीर के निधन की घोषणा करते हुए एक शीर्ष अधिकारी ने बयान पढ़कर सुनाया, ‘उदास मन और बड़े दुख के साथ हम कुवैत के लोग, अरब और इस्लामिक जगत तथा दुनिया के मैत्रीपूर्ण लोग महामहिम शेख नवाफ अल अहमद अल सबा के निधन पर शोक मनाते हैं। वह आज चल बसे। हालांकि, प्रशासन ने उनके निधन की वजह नहीं बताई है। बताया जा रहा है ‎कि कुवैत के उपशासक एवं शेख नवाफ के सौतेले भाई शेख मिशाल अल अहमद अल जाबिर (83) दुनिया के सबसे अधिक उम्र के राजवंशीय राजकुमार समझे जाते हैं। वही फिलहाल कुवैत के अगले शासक बनने की कतार में हैं। वह अरब देशों के 80 साल से अधिक उम्र के नेताओं में से एक हैं। ‎मिली जानकारी के अनुसार नवंबर के आखिर में शेख नवाफ को किसी अज्ञात बीमारी को लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से तेल समृद्ध यह छोटा देश उनके स्वास्थ्य के बारे में लगातार ‎चिं‎तित था।
इधर पीएम नरेंद्र मोदी ने शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निधन पर शोक जताते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, महामहिम शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। हम शाही परिवार, नेतृत्व और कुवैत के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। वहीं ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा, ‘महामहिम ब्रिटेन के मित्र थे और हमारे द्विपक्षीय संबंधों के लिए एवं पश्चिम एशिया में स्थायित्व को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने जो कुछ किया, उसके लिये हम उन्हें याद करेंगे। 

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!