नए संसद भवन की सुरक्षा में भारी चूक, लोकसभा कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से कूदे दो शख्स

नई दिल्ली। नए संसद भवन की सुरक्षा में भारी चूक का मामला आज सामने आया है। लोकसभा कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन में कूद गए। कूदे शख्स के हाथ में एक गैस कंटनर भी था, जिससे गैस रिसी और संसद में धुंआ होता देखा गया। कूदे शख्स को सांसदों ने पकड़ कर सुरक्षा कर्मियों के हवाले कर दिया। सुरक्षा में चूक और हंगामें के बीच सदन की कार्रवाई को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। 
आज बुधवार 13 दिसंबर को संसद पर आतंकी हमले की बरसी के दिन ही नए संसद भवन की सुरक्षा में भारी चूक का मामला सामने आया है। यहां दो युवकों ने लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से सदन में छलांग लगा दी। इन दो शख्स में से एक के हाथ में एग गैस कंटेनर भी था, जिससे गैस रिसने के कारण सदन में धुंआ होता हुआ दिखाई दिया है। यह सदन की सुरक्षा से जुड़ा हुआ मामला है, क्योंकि भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ये दोनों शख्स दर्शक दीर्घा से सीधे सदन में कूदे थे। सदन में कूदने के बाद ये शख्स टेबलों पर यहां-वहां भागते नजर आए, जिन्हें बाद में सांसदों ने पकड़ लिया और सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया। इस घटना को देखते हुए लोकसभा की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। 
कौन हैं ये शख्स 
बताया जा रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताने वाले दोनों लोग लोकसभा में विजिटर पास लेकर घुसे थे। उनमें से एक का नाम सागर बताया गया है। इन दोनों के पास सांसद के नाम पर लोकसभा विजिटर पास होने की बात कही जा रही है। सांसद दानिश का कहना था कि दोनों ही शख्स मैसूर से भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा के नाम पर लोकसभा विजिटर पास से आए थे। वहीं कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने बताया कि दो युवक दर्शक दीर्घा से कूदे और उन्होंने कुछ फेंका, जिससे गैस निकल रही थी। उन्हें सांसदों ने पकड़ लिया था और फिर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाल दिया। 
यह सदन की सुरक्षा में गंभीर चूक इसलिए भी है क्योंकि आज ही के दिन 2001 में संसद भवन में हुए आतंकी हमले की बरसी मनाते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!