मोहन यादव की कैबिनेट में इन विधायकों को मिल सकता है मंत्री बनने का मौका, जमकर चल रही इनकी चर्चा

मोहन यादव मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री चुन लिए गए हैं और वे कल यानी बुधवार को भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में सुबह 11.30 बजे शपथ लेंगे. लेकिन अब चर्चा इस बात पर हो रही है कि उनके साथ एक दर्जन से अधिक विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, जिनमें कुछ को कैबिनेट मंत्री तो कुछ को राज्य मंत्री की शपथ दिलवाई जा सकती है. लेकिन कौन से विधायकों को ये मौका मिल सकता है, राजनीतिक गलियारों में कई नाम चर्चाओं में इस समय चल रहे हैं.इसके साथ ही सांसदी से इस्तीफा दे चुकी और सीधी से विधायक चुनी गईं रीती पाठक को भी कैबिनेट में जगह दी जा सकती है और उनको मंत्री बनाया जा सकता है. गुना क्षेत्र के पुराने संघी और आरएसएस के पुराने कार्यकर्ता पन्नालाल शाक्य को भी राज्य मंत्री के रूप में मौका मिल सकता है. आपको बता दें कि ये वो नाम हैं, जिनको लेकर इस वक्त चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में चल रही हैं. इस लिस्ट में नाम बढ़ भी सकते हैं और ये नाम कट भी सकते हैं. लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि इन नामों पर गंभीर स्तर पर पार्टी विचार कर रही है.

दिग्गजों का क्या होगा, उस पर संशय के बादल

कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, शिवराज सिंह चौहान, गोपाल भार्गव जैसे मोस्ट सीनियर और दिग्गज नेताओं का क्या होगा. क्या इनको नए सीएम मोहन यादव की कैबिनेट का हिस्सा बनाया जाएगा. अगर बनाया जाता है तो क्या ये दिग्गज ऐसा करने को तैयार होंगे. क्या वे अपने से काफी जूनियर मोहन यादव की कैबिनेट का हिस्सा बनने को तैयार होंगे, ऐसे तमाम सवाल हैं, जिनके जवाब अभी तक राजनीतिक गलियारों में भी तलाशें जा रहे हैं.

इसके साथ ही दोनों डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल भी शपथ लेंगे. अब बड़ा सवाल ये हैं कि मोहन यादव की कैबिनेट कैसी होगी. अनुमान लगाए जा रहे हैं कि मोहन यादव के साथ तकरीबन 15 से 20 बीजेपी विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, जिसमें 10 से अधिक कैबिनेट मंत्री होंगे और 4 से 5 विधायकों को राज्य मंत्री की शपथ दिलाई जा सकती है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!