‘दुनिया में सबसे ज्यादा सुखी मुसलमान भारत में मिलेंगे’:RSS चीफ मोहन भागवत

नई दिल्ली: आरएसएस (RSS) चीफ मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने कहा है कि दुनिया में सबसे ज्यादा सुखी मुसलमान (Muslims) भारत में मिलेंगे. उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां सभी धर्मों को आश्रय मिला है. मोहन भागवत ने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि हम हिंदू (Hindu) हैं और हिंदू संस्कृति  विविधताओं को स्वीकारने वाली विश्व की एकमात्र संस्कृति है. 

एक कार्यक्रम में बोलते हुए भागवत ने कहा, कुछ लोगों का मानना है कि अंग्रेजों के आने से हमारी उन्नति हुई, यह बिल्कुल गलत बात है, गोरे लोग हमारे देश में नहीं आते तब भी हम वेदों के आधार पर वर्गविहीन समाज की स्थापना कर सकने के काबिल हैं.’

उन्होंने कहा, ‘हमारी परंपरा क्या है? हमारी राष्ट्रीय एकता का आधार क्या है? इसके बारे में सामान्य धारा सर्वत्र हमारे देश में विद्यमान थी. अंग्रेजों की राजनीति के निकट जाकर उसको जिन लोगों ने छुआ या दूसरे महायुद्ध के बाद जो राजनीतिक समीकरण बदले उनमें जिनके स्वार्थ उभरे उनकी भाषा अलग हो गई’ 
आरएसएस चीफ ने कहा, ‘हम हिंदू राष्ट्र हैं और हिंदू किसी पूजा का नाम नहीं, किसी भाषा का नाम नहीं, किसी प्रांत-प्रदेश का नाम नहीं, हिंदू एक संस्कृति का नाम है जो भारत में रहने वाले सबकी सांस्कृतिक विरासत है. यह संस्कृति विविधताओं को स्वीकारने और सम्मान करने वाली संस्कृति है, दुनिया में एकमात्र ऐसी संस्कृति है. इसलिए विश्व में जब भी कोई देश लड़खड़या इस धरा के पास आया. 

उन्होंने कहा, ‘यह हमारा इतिहास रहा है मारे मारे यहूदी फिरते थे अकेला भारत है जहां उनको आश्रय मिला है, पारसियों की पूजा उनकी मूल धर्म सहित सुरक्षित केवल भारत में है, विश्व में सबसे ज्यादा सुखी मुसलमान भारत में मिलेंगे, यह क्यों हैं क्योंकि हम हिंदू है और इसलिए हमारा हिंदू देश है, हमारा हिंदू राष्ट्र है. ‘

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!