विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराया, छठी बार बना

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारत को 6 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया छठी बार वर्ल्ड चैंपियन बन गया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. भारतीय टीम 50 ओवर में 240 रन पर सिमट गई. इसके बाद 241 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली.ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने 141 रन की मैज जिताऊ पारी खेली. मार्नश लाबुशेन ने नाबाद 58 रन बनाए. मिचेल मार्श 15, डेविड वॉर्नर सात, स्टीव स्मिथ चार रन बनाकर आउट हुए. ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद दो रन बनाए.

छठी बार विश्व विजेता बना ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया छठी बार विश्व विजेता बना है. वहीं, भारत का तीसरी बार ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया. उसने टूर्नामेंट में लगातार 10 मैच जीते, लेकिन 11वें मुकाबले में टीम पिछड़ गई. बता दें कि भारत को दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है. पिछली बार 2003 में रिकी पोंटिंग की कप्तानी वाली टीम ने हराया था.

भारतीय टीम की पारी
आज के मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओर से केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 66 और विराट कोहली ने 54 रन बनाए. कप्तान रोहित शर्मा ने 47 और सूर्यकुमार यादव ने 18 रन बनाए. कुलदीप यादव ने 10 रनों का योगदान दिया. इन पांच खिलाड़ियों के अलावा कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. रवींद्र जडेजा नौ, मोहम्मद शमी छह, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल चार-चार रन बनाकर आउट हुए. जसप्रीत बुमराह एक रन ही बना पाए. मोहम्मद सिराज नौ रन बनाकर नाबाद रहे.ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को दो-दो सफलता मिली. ग्लेन मैक्सवेल और एडम जम्पा ने एक-एक विकेट लिए.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!