छठ पूजा के अवसर पर निगम करेगा शहर के विभिन्न जलकुंडों/पूजा स्थलों पर व्यापक व्यवस्थाएं  

भोपाल । नगर निगम भोपाल छठ पूजा के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न जलकुंडों/परंपरागत पूजा स्थलों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं व्यापक पैमाने पर सुनिश्चित करेगा। निगम आयुक्त फ्रैंक नोबल ए ने छठ पूजा के अवसर पर सभी जलकुंडों/पूजा स्थलों पर व्यवस्थाओं को समय से पूर्व बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अपर आयुक्त सुश्री निधि सिंह ने निगम के अन्य अधिकारियों के साथ छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।  
निगम आयुक्त फ्रैंक नोबल ए के निर्देश पर निगम द्वारा छठ पूजा के अवसर पर शीतलदास की बगिया, प्रेमपुरा, 05 नंबर स्टाप, नेहरू नगर पुलिस लाईन, कलियासोत, शिव पार्वती मंदिर वार्ड क्र. 75, महात्मा गांधी स्कूल पिपलानी, अब्बास नगर, हथाईखेड़ा, बैरागढ़, गौरीशंकर परिसर वार्ड क्र. 85, एकतापुरी, बागसेवनिया, शक्ति नगर, बरखेड़ा, लहारपुर रोड आदि क्षेत्रों में स्थित जलकुंडों/पूजा स्थलों पर आवश्यकतानुसार मरम्मत एवं रंगाई, पुताई के साथ ही पूजा स्थलों के आसपास के क्षेत्रों व पहुंच मार्गों पर साफ-सफाई के साथ पेयजल, प्रकाश, चलित शौचालय, चेजिंग रूम आदि की व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। निगम आयुक्त ने छठ पूजा के अवसर पर निगम द्वारा की जाने वाली सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्व बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।  
निगम की अपर आयुक्त सुश्री निधि सिंह ने भी शनिवार को विभिन्न जलकुंडों/पूजा स्थलों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। सुश्री निधि सिंह ने जलकुंडों व पूजा स्थलों की बेहतर ढंग से साफ-सफाई कराने, जिन स्थलों पर फाउंटेन लगे हैं उनका सुचारू रूप से संचालन करने, जलकुंडों की सफाई, पुताई व आश्यकतानुसार मरम्मत कार्य कराने व किनारों पर ग्रीन नेट लगाने सहित सुरक्षा व अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण यंत्री संतोष गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। 

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!