मतदान के बाद सोशल मीडिया पर आभार: वोटिंग के बाद CM शिवराज और कमलनाथ ने किया जीत का दावा, जानिये किसने क्या कहा

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज शुक्रवार को 230 सीटों पर मतदान हुए। इस चुनाव में 2,533 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। इस बार जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों के राजनीतिक भविष्य के लिए यह चुनाव अहम होगा तो वहीं कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का भी राजनीतिक भविष्य भी दांव पर है। वहीं इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री और पूर्व सीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मतदान में हिस्सा लेने के लिए जनता का आभार व्यक्त किया है। साथ ही दोनों ने ही प्रदेश में सरकार बनाने का दावा किया है।

एक बार फिर हम आपके सपनों को पूरा करेंगे  

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने जनता के साथ बीते पल को अपने जीवन का हिस्सा बताया है। मुख्यमंत्री ने लिखा- “ये पल जो जीवन का हिस्सा बन जाते हैं, ये पल आपके प्रेम के, आपके विश्वास के, आपके आशीर्वाद के। पूरा मध्यप्रदेश, मेरा पूरा परिवार एक साथ खड़ा रहा। और एक बार फिर हम आपके सपनों को पूरा करेंगे। एक बार फिर आपके आशीर्वाद से भाजपा की सरकार बनेगी। विकास की ये रफ्तार यूँ ही चलती रहेगी। मेरे परिवार इस प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद के लिए हृदय की गहराइयों से धन्यवाद।

एक-एक वोट प्रदेश में फैले कुशासन को समाप्त करेगा  

मतदान की समय सीमा ख़त्म होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश की जनता से लोकतंत्र के इस त्यौहार में हिस्सा लेने के लिए उनका आभार जताया है। कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- “मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रदेश के सभी मतदाताओं का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। आपका मतदान नए मध्य प्रदेश का निर्माण करेगा। आपका एक-एक वोट प्रदेश में फैले कुशासन को समाप्त करेगा और जनहित की सरकार की स्थापना करेगा।” 

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!