MP में 18 साल बाद होने जा रही नई सुबह: पूर्व वित्त मंत्री ने परिवार संग डाला वोट,चार बार के सांसद राकेश सिंह से है तरुण भनोट का मुकाबला

जबलपुर। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। प्रदेश की 230 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके लिए 64 हजार 523 मतदान केंद्र बनाए गए है। जबलपुर में पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट ने परिवार के साथ मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एमपी में 18 साल बाद नई सुबह होने जा रही है। जनता कांग्रेस की वापसी करा रही है।मध्य प्रदेश की जबलपुर जिले में आठ विधानसभा सीट हैं। इनमें से जबलपुर पश्चिम विधानसभा हाई प्रोफाइल सीट है। जहां कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे कांग्रेस के तरुण भनोट और बीजेपी सांसद राकेश सिंह के बीच सीधा मुकाबला है। कांग्रेस के 15 महीनों की सरकार में जहां तरुण भनोट वित्त मंत्री रहे वहीं बीजेपी प्रत्याशी राकेश सिंह जबलपुर के चार बार के सांसद और लोकसभा के मुख्य सचेतक रहे हैं। दोनों ही प्रत्याशी अपने आप में बड़ा चेहरा हैं।आपको बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो कि शाम 6 बजे तक चलेगी। वहीं नक्सल प्रभावित बैहर, लांजी, परसवाड़ा, मंडला विधानसभा के 8 मतदान केंद्र, बिछिया विधानसभा के 47 मतदान केंद्र, डिंडोरी विधानसभा के 40 मतदान केंद्र में 3 बजे तक वोटिंग होगी।
प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 60 लाख 58 हजार 521 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 88 लाख, महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 72 लाख है। वहीं प्रदेश में 22 लाख वोटर पहली बार वोट डालेंगे। 100 वर्ष से ज्यादा के 4 हजार वोटर है। जबकि 80 वर्ष से ज्यादा के 6 लाख मतदाता है। एमपी में आज 2 हजार 533 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद होगा। मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, कई ट्रेनों को बीच में ही रोका गया, घर छोड़कर भागे लोग 

    मध्य प्रदेश के जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन पर खड़े पेट्रोल से भरे दो रेलवे टैंकरों में भीषण…

    जबलपुर आईजी को SC से जमानत खारिज होने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी रोकना पड़ा महंगा, हाईकोर्ट ने तलब कर लगाई फटकार

    जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर आईजी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत याचिका खारिज वाले 3 आरोपियों की गिरफ्तारी रोकना भारी पड़ गया।  इस मामले में हाईकोर्ट ने आईजी को कोर्ट…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!