BJP प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने डाला वोट: कहा- हमारा विकास आम आदमी के दिलों में, जिस भी दिशा में देखेंगे उन्हें विकास ही विकास दिखेगा

नरसिंहपुर। केंद्रीय मंत्री व नरसिंहपुर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रहलाद सिंह पटेल ने परिवार संग मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। हमारा विकास आम आदमी के दिलों में है और जिस भी दिशा में देखेंगे उन्हें विकास ही विकास दिखेगा। उन्होंने मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा वोटिंग की अपील की है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर तंज भी कसा हैं।एमपी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है। इसी कड़ी में नरसिंहपुर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रहलाद सिंह पटेल अपनी पत्नी पुष्पलता सहित अपने भाई विधायक जालम सिंह पटेल के साथ मतदान बूथ संख्या 194 पर पहुंचे। जहां उन्होंने परिवार के साथ वोटिंग की। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि वोटिंग को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह 9:00 बजे तक जिले में लगभग 15 प्रतिशत मतदान हो चुका है। वहीं केंद्रीय मंत्री ने लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है।वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लिखा – “पहले मतदान, फिर जलपान” आज लोकतंत्र का महापर्व है, मजबूत लोकतंत्र और प्रदेश के विकास के लिए मैंने वोट कर दिया है, आप भी अवश्य कीजिये। मेरी मध्यप्रदेश के सभी मतदाताओं से अपील है कि सभी अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

  • सम्बंधित खबरे

    उपराष्ट्रपति धनखड़ कृ‍षि उद्योग समागम का करेंगे शुभारंभ, CM डॉ मोहन रहेंगे मौजूद

     भोपाल। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वे कृ‍षि उद्योग समागम 2025 का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में राज्यपाल मंगूभाई पटेल और सीएम डॉ मोहन यादव भी…

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!