झाबुआ में विक्रांत भूरिया के काफिले पर हमला, निजी सहायक घायल, BJP प्रत्याशी पर गंभीर आरोप

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की वोटिंग जारी है. लेकिन इस बीच प्रदेश में कई जगहों से विवाद की खबरें सामने आ रही हैं. मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीटों में शामिल झाबुआ में पथराव की घटना सामने आई है. युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के काफिले पर हमला किया गया. इस हमले में विक्रांत भूरिया के सहायक घायल हो गए हैं. ये मामला झाबुआ के अंतरवेलिया का बताया जा रहा है. कांग्रेस प्रत्याशी विक्रांत भूरिया ने इस मामले में बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

बीजेपी ने कहा- घटना प्रायोजित
झाबुआ विधानसभा के अंतरवेलिया गांव‌ में बीती रात से तनाव जारी है. सोशल मीडिया पर बयान जारी कर विक्रांत भूरिया ने कहा यह भाजपा के गुंडों का हमला है . वहीं बीजेपी उम्मीदवार भानु भूरिया ने आरोपों का खंडन कर घटना को प्रायोजित बताया है।

कहां-कहां हुआ बवाल
वोटिंग के दौरान दिमनी में गोलीबारी की घटना सामने आई है. अटेर में कल शाम से ही बवाल हो रहा है. भिंड-अटेर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अरविंद भदौरिया और उनके भाई देवेंद्र भदोरिया को समर हाउस में पुलिस ने नजरबंद कर दिया है. छतरतपुर की राजनगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस समर्थक की वाहन से कुचलकर मौत का मामला सामने आया है. इस मामले में कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर विक्रम सिंह नाती राजा ने बड़ा आरोप लगाया है. राऊ सीट पर भी विवाद की तस्वीरें सामने आई हैं।

:”इस मामले में कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. विक्रांत भूरिया ने बीजेपी पर पथराव का आरोप लगाया है. भूरिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी के लोगों ने उनकी गाड़ी पर पथराव किया, गाड़ी के शीशे फूट गए हैं. भूरिया के निजी सहायक जयसिंह सिकरवार घायल हो गए हैं. कांग्रेस नेता ने एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें अज्ञात लोगों पर हमले का आरोप है.”

  • सम्बंधित खबरे

    MP में फिर मिला 168 करोड़ का एमडी ड्रग्स: झाबुआ की फैक्ट्री में नारकोटिक्‍स टीम ने मारा छापा, डायरेक्टर समेत 4 गिरफ्तार    

    झाबुआ। मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुई। झाबुआ के मेघनगर में इंदौर नारकोटिक्स विंग ने मेघनगर फार्मा प्राइवेट लिमिटेड पर छापा मारा। नारकोटिक्स टीम के अधिकारियों को…

    नगर परिषद CMO निलंबित: 3 सफाईकर्मियों पर मामला दर्ज, स्ट्रीट डॉग की हत्या मामले में हुई कार्रवाई, मौत का फरमान जारी करने वाली BJP नेत्री से पूछताछ जारी

    जानकारी के मुताबिक पार्षद भूमिका सोनी अपने किशोर बेटे (15-16 वर्ष) के साथ बाइक पर जा रही थी। इसी दौरान दो कुत्तों ने उन पर भौंक दिया जिसकी वजह से…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!