MP के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पत्नी संग किया मतदान: मतदाताओं से की बढ़-चढ़कर वोट करने की अपील, कहा- अब तक शांतिपूर्ण तरीके से चल रही वोटिंग, कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान शुरू हो चुका है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। प्रदेश की 230 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके लिए 64 हजार 523 मतदान केंद्र बनाए गए है। इधर, मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने अपनी पत्नी स्मिता राजन के साथ मतदान किया है। इसके साथ ही उन्होंने मतदाताओं से बढ़-चढ़कर वोट करने की अपील की है।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन अपनी पत्नी स्मिता राजन के साथ भोपाल के चार इमली के बूथ नंबर 152 पहुंचे। जहां उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़ चढ़कर वोट करने की अपील की है। अनुपम राजन ने कहा कि अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। इसके साथ ही राजन ने बताया कि मध्य प्रदेश में अब तक मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। कहीं किसी तरीके की अप्रिय घटना नहीं हुई है।आपको बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो कि शाम 6 बजे तक चलेगी। वहीं नक्सल प्रभावित बैहर, लांजी, परसवाड़ा, मंडला विधानसभा के 8 मतदान केंद्र, बिछिया विधानसभा के 47 मतदान केंद्र, डिंडोरी विधानसभा के 40 मतदान केंद्र में 3 बजे तक वोटिंग होगी।प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 60 लाख 58 हजार 521 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 88 लाख, महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 72 लाख है। वहीं प्रदेश में 22 लाख वोटर पहली बार वोट डालेंगे। 100 वर्ष से ज्यादा के 4 हजार वोटर है। जबकि 80 वर्ष से ज्यादा के 6 लाख मतदाता है। एमपी में आज 2 हजार 533 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद होगा। मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!