भाजपा का संकल्प पत्र आज होगा जारी, सीएम शिवराज बोले- हम ही हैं जो कहते हैं वो करते हैं

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानसभा चुनाव के लिए दिवाली से एक दिन पहले प्रदेश की जनता के लिए अपनी सौगातों का पिटारा खोलेगी। शनिवार को 12.30 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,  प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, संकल्प पत्र समिति के संयोजक जयंत मलैया समेत अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में जारी करेगी। इस संकल्प पत्र में गरीब कल्याण की योजनाओं पर फोकस होने की बात कही जा रही है। इसमें युवा, महिला, बुजुर्ग, किसान समेत आदिवासियों के लिए नई घोषणाएं भाजपा कर सकती है। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बयान जारी कर कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र जारी हो रहा है। हमने जो कहा सो किया, एक समृद्ध और विकसित मध्यप्रदेश का और जनता के कल्याण का रोड मैप होता है, संकल्प पत्र। उन्होंने कहा कि अभी हमने इस कार्यकाल में संकल्प पत्र के अतिरिक्त भी लाडली बहना जैसी योजना , सीखो कमाओ योजना भी अतिरिक्त रूप से बनाई। लेकिन आज जो संकल्प पत्र आएगा वो मध्यप्रदेश को विकास और समृद्धि के पथ पर और आगे ले जाने का हमारा विजन है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर हो, निवेश हो, विकास हो, रोजगार हो, टूरिज्म, ग्रामीण और शहरी विकास हो या समाज के हर वर्ग का कल्याण हो, किसान हो गरीब हो, माताएं बहनें, बेटी बेटा या कमजोर वर्ग हो सबके कल्याण को ध्यान में रखते हुए एक विजन जो भारतीय जनता पार्टी का है, वो विजन आज हम प्रस्तुत करेंगे और फिर उसको पूरा करने के लिए जुट जाएंगे। शिवराज ने कहा कि हमने पहले जो वादे किए वो पूरे किए और जो हम कह रहे हैं वो पूरे करेंगे क्योंकि हम ही हैं जो कहते हैं वो करते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!