विश्व कप में सबसे बड़ी जीत के साथ सेमीफाइनल में भारत, श्रीलंका को 55 रन पर समेटा; शमी ने बरपाया कहर

भारत ने विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उसने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार (दो नवंबर) को श्रीलंका के खिलाफ 302 रन से जीत हासिल की। टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। उसने विश्व कप इतिहास में रनों के हिसाब से अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की। इससे पहले उसने 2007 में बरमुडा को 257 रन से हराया था। भारत का अगला मुकाबला अब दक्षिण अफ्रीका से रविवार (पांच नवंबर) को होगा।

विश्व कप में ओवरऑल सबसे बड़ी जीत की बात करें तो इस मामले में ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर है। उसने इसी संस्करण में नीदरलैंड के खिलाफ दिल्ली में 309 रन से जीत हासिल की थी। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 357 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 55 रन पर सिमट गई। वनडे में भारत के खिलाफ यह उसका दूसरा न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले इसी साल एशिया कप में वह 50 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

IND vs SL India reach semifinals with biggest win in World Cup 2023 bowl out Sri Lanka for 55 runs

मोहम्मद शमी 

भारत की लगातार सातवीं जीत
भारत की इस विश्व कप में यह लगातार सातवीं जीत है। उसे एक मैच में भी हार का सामना नहीं करना पड़ा है। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका को हराया है। उसे अब दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के खिलाफ खेलना है। दूसरी ओर, श्रीलंका सात मैचों में यह पांचवीं हार है। उसे अब बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैच खेलने हैं। सेमीफाइनल में उसे पहुंचने के लिए दोनों मुकाबलों में जीत के बाद अन्य देशों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।

भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर
भारत के तेज गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाज को टिकने ही नहीं दिया। पारी की पहली ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने पथुम निसांका को शून्य पर एलबीडब्ल्यू कर दिया। इस झटके से श्रीलंकाई टीम अंत तक उबर नहीं पाई। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट अपने नाम किए। जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को एक-एक सफलता मिली।

IND vs SL India reach semifinals with biggest win in World Cup 2023 bowl out Sri Lanka for 55 runs

मोहम्मद शमी 

शमी ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
शमी ने इस विश्व कप में दूसरी बार पांच विकेट लिए। वह विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। उनके विश्व कप में अब 45 विकेट हो गए। उन्होंने जहीर खान और जवागल श्रीनाथ को पीछे छोड़ा। जहीर और श्रीनाथ ने 44-44 विकेट लिए थे। शमी को शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

श्रीलंका के पांच बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए
श्रीलंका की पारी की बात करें तो उसके लिए सबसे ज्यादा 14 रन कसून रजिता ने बनाए। उनके अलावा महीश तीक्ष्णा और एंजेलो मैथ्यूज ने 12-12 रन बनाए। श्रीलंका के पांच बल्लेबाज शून्य के स्कोर पर आउट हुए। पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, दुशन हेमंता और दुश्मंथा चमीरा खाता नहीं खोल पाए। वहीं, आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने पांच विकेट लिए। मोहम्मद सिराज ने तीन और जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया।

IND vs SL India reach semifinals with biggest win in World Cup 2023 bowl out Sri Lanka for 55 runs

विराट कोहली 

भारत के तीन बल्लेबाज शतक से चूके
इससे पहले भारत के लिए शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 92 रन की पारी खेली। वहीं, विराट कोहली ने 88 और श्रेयस अय्यर ने 82 रन बनाए। भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही थी। कप्तान रोहित शर्मा को पारी की दूसरी ही गेंद पर दिलशान मदुशंका ने क्लीन बोल्ड किया था। वह चार रन बना सके थे। इसके बाद विराट कोहली ने शुभमन गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 189 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को मदुशंका ने तोड़ा। उन्होंने शुभमन को नर्वस नाइंटीज में विकेटकीपर कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराया। शुभमन 92 गेंद में 92 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके और दो छक्के लगाए। इसके बाद विराट भी शतक से चूक गए। उन्हें मदुशंका ने निसांका के हाथों कैच कराया।

IND vs SL India reach semifinals with biggest win in World Cup 2023 bowl out Sri Lanka for 55 runs

श्रेयस अय्यर 

अय्यर ने लगाया 16वां अर्धशतक
विराट ने 94 गेंद में 11 चौके की मदद से 88 रन की पारी खेली। इसके बाद श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने 46 गेंद में 60 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की। राहुल 19 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें दुष्मंथा चमीरा ने आउट किया। सूर्यकुमार यादव कुछ खास नहीं कर सके। वह नौ गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। इस बीच श्रेयस ने वनडे करियर का 16वां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 36 गेंद में पचास रन पूरे किए। श्रेयस को मदुशंका ने पवेलियन भेजा। वह 56 गेंद में तीन चौके और छह छक्के की मदद से 82 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद शमी दो रन बनाकर आउट हुए। वहीं, रवींद्र जडेजा 24 गेंद में एक चौका और एक छक्के की मदद से 35 रन की पारी खेली। भारतीय पारी की आखिरी गेंद पर जडेजा रन आउट हुए। श्रीलंका की ओर से मदुशंका ने पांच विकेट लिए, जबकि चमीरा को एक विकेट मिला।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!