कमलनाथ बन रहे सीएम, आपको 7 दिसंबर को शपथ ग्रहण में भोपाल आना है, सांसद नकुल नाथ ने कहा

भोपाल। मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को  विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन भाजपा और कांग्रेस  के नेताओं अभी से जीत के दावे करना शुरू कर दिए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे और छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ  ने क्षेत्र में यह प्रचारित करना शुरू कर दिया है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और कमलनाथ अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने मध्यप्रदेश के सभी लोगों को 7 दिसंबर को कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में  भोपाल आने का आमंत्रण भी दिया है।
नकुल नाथ ने मंगलवार को छिंदवाड़ा में लोगों के बीच एक कार्यक्रम में कहा कि आप लोगों ने पिछले 17- 18 साल से बहुत अन्याय सहा है। लेकिन अब सिर्फ 17-18 दिन मेहनत और कर लीजिए। बस इतने ही दिन का धैर्य और रखना है और उसके बाद तो कमलनाथजी मध्यप्रदेश के  मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। नकुलनाथ ने आगे ये भी कहा कि प्रदेश में अब कोई आउटसोर्स कर्मचारी नहीं होगा। सभी बेरोजगारों को कमलनाथ की सरकार परमानेंट नौकरियां देगी।
नकुलनाथ ने कहा कि आपको पिछले 18-19 साल से अन्याय का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन कुछ दिन बाकी हैं। 3 दिसंबर के बाद आपको अन्याय का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप सभी से अनुरोध है कि केवल 17-18 दिन आप पूरी ताकत और पूरी मेहनत से कांग्रेस पार्टी का सहयोग कर दीजिए और फिर आपको 7 दिसंबर को कमलनाथ जी के शपथ ग्रहण समारोह में भोपाल आना है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!