चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में BJP को झटका, जबलपुर में प्रभात साहू ने अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

केंद्रीय मंत्री अमित शाह की जबलपुर में मैराथन बैठक के एक दिन बाद ही बीजेपी के महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने इस्तीफा देकर एमपी की राजनीतिक में धमाका कर दिया है. साहू ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को इस्तीफा प्रेषित करते हुए इसकी जानकारी जबलपुर में प्रेस कांफ्रेंस करके दी. कहा जा रहा है कि पिछले दिनों बीजेपी के संभागीय दफ्तर में तोड़फोड़ के मामले में प्रभात साहू खिलाफ अलाकमान को शिकायत की गई थी. 

प्रभात साहू ने आज रविवार को अपने इस्तीफा का ऐलान करते हुए खुद को इस मामले में निर्दोष बताया और पार्टी आलाकमान के रवैये पर भी उंगली उठाई.साहू ने दुखी मन से कहा, “1980 से पार्टी से जुड़ा रहा.बहुत सारे अनुभव मिले है.43 साल के सफर में बहुत से उतार- चढ़ाव देखे.पार्टी अध्यक्ष पद संभाला था,तब भी कुछ लोगों ने मेरे खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश की.”

बीजेपी के नाराज नेता प्रभात साहू ने कहा कि 21 अक्टूबर को पार्टी के संभागीय कार्यालय में हुई विरोध की घटना का आरोप मेरे ऊपर लगा.21 अक्टूबर को प्रदर्शन करने वालों को हमारे केंद्रीय नेतृत्व अमित शाह जी से मिलवाया गया.जिन पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई होना थी,उन्हें भाजपा कार्यालय में बुलाया गया.अमित शाह जी से पांच मिनट अलग से बातचीत करवाई गई.जिन लोगों के कारण भारतीय जनता पार्टी के संभागीय कार्यालय में हंगामा हुआ,उन्हें बुलाकर आश्वासन दिया गया.इससे मैं आहत हूं.”

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि बीजेपी दफ्तर में हुए हंगामे को लेकर जबलपुर के एक बड़े नेता ने महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू की आलाकमान से शिकायत की थी.शनिवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह की बैठक के दौरान प्रभात साहू की जमकर खिंचाई हुई.प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने प्रभात साहू से यह तक कह दिया कि 17 नवम्बर के बाद आपको हटा दिया जाएगा.इसी दौरान जबलपुर की उत्तर-मध्य सीट से टिकट कटने से नाराज भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटेरिया की मुलाकात केंद्रीय मंत्री अमित शाह से भी करवाई गई.धीरज पटेरिया ने साल 2018 में भी बागी होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था और 30000 से अधिक वोट हासिल किए थे.इससे भाजपा के पूर्व मंत्री शरद जैन चुनाव हार गए थे.

जबलपुर एक के एक बड़े नेता से लंबे समय से चल रहे शीत युद्ध और पार्टी दफ्तर में हंगामा की घटना के बाद प्रभात साहू अलाकमान के निशाने पर थे.चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने तो घटना के तुरंत बाद उन्हें हटाने की सिफारिश केंद्रीय नेतृत्व से की थी लेकिन चुनाव लड़ रहे एक अन्य केंद्रीय मंत्री ने उन्हें बचा लिया. शुक्रवार को संभागीय बैठक में अमित शाह की मौजूदगी में हुए घटनाक्रम से आहत महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने आज इस्तीफे का बड़ा फैसला ले लिया.

  • सम्बंधित खबरे

    रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, कई ट्रेनों को बीच में ही रोका गया, घर छोड़कर भागे लोग 

    मध्य प्रदेश के जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन पर खड़े पेट्रोल से भरे दो रेलवे टैंकरों में भीषण…

    जबलपुर आईजी को SC से जमानत खारिज होने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी रोकना पड़ा महंगा, हाईकोर्ट ने तलब कर लगाई फटकार

    जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर आईजी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत याचिका खारिज वाले 3 आरोपियों की गिरफ्तारी रोकना भारी पड़ गया।  इस मामले में हाईकोर्ट ने आईजी को कोर्ट…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!