साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज रात, जानिए सभी 12 राशियों पर प्रभाव

इस वर्ष का अंतिम ग्रहण चन्द्र ग्रहण के रूप में 28 अक्तूबर की मध्य रात्रि के बाद 1 बजकर 05 मिनट से आरंभ होकर 02 बजकर 24 तक चलेगा। रात्रि 01 बजकर 44 मिनट पर ग्रहण का मध्यकाल रहेगा और 02 बजकर 24 मिनट पर मोक्ष हो जाएगा। इस प्रकार संपूर्ण ग्रहण का पर्वकाल 0 1घंटा 19 मिनट तक रहेगा। अश्विनी नक्षत्र और मेष राशि पर पड़ने वाले इस ग्रहण का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव कैसा रहेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

मेष राशि-
आपकी की राशि पर लगने वाला ‘चन्द्र ग्रहण’ स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नहीं कहा जा सकता, सामाजिक पद प्रतिष्ठा आहत होगी। आएंगी। इस अवधि के मध्य चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो बहुत सोच समझ कर लें, यात्रा सावधानी पूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें, यात्रा में सामान चोरी होने से भी बचाएं।

वृषभ राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में लगने वाला चन्द्र ग्रहण अत्यधिक भाग दौड़ और खर्च का सामना करवायेगा। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। इस अवधि के मध्य अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगी छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।

मिथुन राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में लगने वाला ग्रहण आपके लिए किसी वरदान से काम नहीं है। आय के साधन तो बढ़ेंगे ही दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से संबंध मजबूत होंगे। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से मतभेद बढ़ने न दें।

कर्क राशि-
राशिसे दशम कर्मभाव में लगने वाला ग्रहण आपके लिए कई अप्रत्याशित परिणाम देगा। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति भी चिंतनशील रहें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। इन सबके बावजूद जमीन-जायदाद संबंधी मामलों का निपटारा होगा।

सिंह राशि-
राशि से नवम भाग्यभाव में लगने वाला ग्रहण आपके लिए बहुत अच्छा तो नहीं कहा जा सकता किन्तु आपके द्वारा किए गए कार्यों की इस सराहना होगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझाएं।

कन्या राशि-
राशि से अष्टम आयुभाव में लगने वाला ग्रहण आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता। इस ग्रहण का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर सर्वाधिक पड़ेगा। इसके प्रति सावधान रहें। यात्रा भी सावधानी पूर्वक करें। दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं।

तुला राशि-
आपकी राशि से सप्तम दाम्पत्य भाव पर लगने वाला ग्रहण अच्छा नहीं कहा जा सकता। विवाह संबंधी वार्ता में विघ्न बाधाएं आती रहेंगी। ससुराल पक्षसे भी रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। दुर्घटना से बचें। कार्य-व्यापार में भी शिथिलता रहेगी। साझा व्यापार करने से परहेज करें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। विवादित मामले कोर्ट से बाहर ही सुलझाएं।

वृश्चिक राशि-
राशि से छठे शत्रुभाव में लगने वाला ग्रहण आपके लिए बेहतरीन फलदायक रहेगा। जैसी सफलता चाहेंगे हासिल करेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। विद्यार्थी विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास करना चाह रहे हो तो उसे दृष्टि से यह ग्रहण आपके लिए शुभ साबित होगा। गुप्त शत्रुओं से बचें अन्यथा वह हानि पहुंचाने से पीछे नहीं रहेंगे।

धनु राशि-
राशि से पंचम विद्याभाव में लगने वाला ग्रहण संतान के प्रति चिंता बढ़ा देगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। आपकी जरा सी लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। प्रेम-विवाह करने का प्रयास कर रहे हों तो अवसर बेहतर है।

मकर राशि-
राशि से चतुर्थ सुखभाव में लगने वाला ग्रहण आपके लिए कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का कारण बनेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। जमीन-जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। मकान-वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रहण अनुकूल रहेगा। संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग।

कुंभ राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में लगने वाला ग्रहण आपके स्वभाव में उग्रता ला सकता है किंतु स्वयं की ऊर्जाशक्ति के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। धर्म कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और धन को दान पुण्य भी करेंगे।

मीन राशि-
द्वितीय धनभाव में लगने वाला ग्रहण बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करवायेगा। किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा वह धन समय पर नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। सरकारी विभागों में टेंडर आदि के लिए आवेदन करना भी बेहतर रहेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!