नीदरलैंड ने विश्व कप में हासिल की दूसरी जीत, बांग्लादेश को 87 रन से हराया

विश्व कप के 28वें मुकाबले में नीदरलैंड ने बांग्लादेश को 87 रन से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया। नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। नीदरलैंड की टीम 50 ओवर में 229 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में बांग्लादेश की टीम 42.2 ओवर में 142 रन पर सिमट गई।

नीदरलैंड की शानदार जीत

नीदरलैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत हासिल की। उसने बांग्लादेश को 87 रन से हरा दिया। यह विश्व कप में उसकी दूसरी जीत है। उसने इससे पहले दक्षिण अफ्रीका को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। नीदरलैंड के छह मैच में अब चार अंक हो गए हैं। वहीं, बांग्लादेश के छह मैच में दो अंक ही हैं और वह विश्व कप से लगभग बाहर हो चुका है।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। नीदरलैंड की टीम 50 ओवर में 229 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में बांग्लादेश की टीम 42.2 ओवर में 142 रन पर सिमट गई।

बांग्लादेश का कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर तक नहीं टिक पाया। उसके लिए मेहदी हसन मिराज ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। महमूदुल्ला और मुस्तफिजूर रहमान ने 20-20 रन बनाए। महेदी हसन ने 17, तंजीद हसन ने 15 और तस्कीन अहमद ने 11 रन बनाए। बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। नजमुल हुसैन शान्तो नौ, शाकिब अल हसन पांच, लिटन दास तीन और मुशफिकुर रहीम एक रन बनाकर आउट हुए। शोरिफुल इस्लाम खाता खोले बगैर नाबाद रहे। नीदरलैंड के लिए पॉल वान मीकेरेन ने चार विकेट लिए। बास डी लीडे को दो सफलता मिली। आर्यन दत्त, कोलिन एकरमैन और लोगन वान बीक ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!