उद्धव ठाकरे ने हिटलर से की पीएम मोदी की तुलना, कहा- मशाल से जलाएंगे चोरों की लंका

शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मुंबई के शिवाजी पार्क की दशहरा रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर जमकर हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की हिटलर से तुलना कर दी। उद्धव ने कहा कि हमें घरानेशाही पर अभिमान है।

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, जो परिवारवाद की व्यवस्था को नहीं मानते उन्हें घरानेशाही पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। परिवारवाद हिंदू संस्कृति का आधार है। हर घराने की परंपरा और संस्कार होते हैं। ठाकरे ने कहा, हिटलर, ब्लादिमिर पुतिन, मुसोलिनी और स्टालिन की घरानेशाही नहीं थी। जब ऐसे लोगों के हाथ में सत्ता आती है तो क्या होता है, जर्मनी इसका उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी विघ्नसंतोषी है कि शादी में जाकर भरपेट खाकर दूल्हा और दुल्हन में झगड़ा लगा देती है। ये लोग किसी आंदोलन में शामिल नहीं हुए लेकिन जहां जाते हैं सत्यानाश करते हैं। उद्धव ने शिंदे पर निशाना साधते हुए उद्धव ने कहा कि जिस तरह रावण ने सीता को चुराया था उसी प्रकार शिवसेना और धनुष बाण को चुराया है। ऐसे चोरों की लंका को मशाल (ठाकरे का चुनाव चिन्ह) से जलाएंगे।

केंद्र में एक दल की नहीं, मिलीजुली सरकार चाहिए
उद्धव ने कहा कि हमें एक दल को नहीं बल्कि केंद्र में मिलीजुली सरकार चाहिए। उन्होंने कोरोना काल में खिचड़ी घोटाले की जांच को लेकर केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि अगर उन्हें परेशान किया गया तो हम उल्टा लटका देंगे। पीएम केयर फंड पर घोटाले का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। वहीं, विधायकों की अपात्रता को लेकर सुप्रीम कोर्ट में तारीख पर तारीख पर भी आपत्ति जताई और चुनौती दी कि हिम्मत है तो सरकार राज्य में चुनाव कराए। उद्धव ने धारावी पुनर्विकास को लेकर गौतम अदाणी पर भी निशाना साधा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!