हर्षवर्धन ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान

बुरहानपुर। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने आज आमला सीट से भी मनोज मालवे के नाम पर मुहर लगा दी है, जबकि बीजेपी की दो सीटों पर अभी नाम आना बाकि है। वहीं लिस्ट सामने आने के बाद से ही दोनों ही दलों में बगावत के सुर तेज हो गये हैं। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में बीजेपी ने पूर्व केबिनेट मंत्री अर्चना चिटनीस को अपना प्रत्याशी बनाया है, तो वहीं अब बीजेपी के टिकट की दावेदारी कर रहे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खंडवा के दिवंगत सांसद नन्द कुमार सिंह चौहान के पुत्र हर्षवर्धन ने अर्चना चिटनीस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।हर्षवर्धन ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने नामांकन फार्म भी ले लिया है। इस दौरान हर्षवर्धन ने कहा कि बहुत अच्छे वोटों से हम जीतकर आने वाले है, उन्होंने कहा कि ये चुनाव मैं नहीं, बल्कि जनता लड़ रही है। अगर हर्षवर्धन सिंह चौहान निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ते हैं तो बुरहानपुर सीट से बीजेपी का गणित बिगड़ सकता है। भाजपा द्वारा अर्चना चिटनीस को टिकट  दिए जाने का हर्षवर्धन चौहान ने खुल कर विरोध किया है। उन्होंने कहा कि यह लगातार दूसरी बार निमाड़ के साथ फरेब हुआ है, लगातार दूसरी बार धोखे में रखा गया है। इसके साथ ही बीजेपी प्रत्याशी अर्चना चिटनीस पर निशाना साधते हुवे उन्होने कहा कि पहले ही इनके (आला कमान) द्वारा कहा गया था कि हारे हुए कैंडिडेट को टिकट नहीं दिया जाएगा, वह भी जो निर्दलीय से हारे हैं, जिन पर भ्रष्टाचार के तमाम आरोप हैं। ऐसे लोगों को टिकट मिल गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    एमपी-महाराष्ट्र के बीच एमओयू, प्रदेश के एक लाख से ज्यादा हैक्टेयर क्षेत्र में होगी सिंचाई, जानें क्या बोले सीएम डॉ. मोहन यादव ?

    भोपाल। मध्यप्रदेश के लिए 10 मई का दिन बेहद खास रहा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने ज्ञान (गरीब-युवा-अन्नदाता-नारी शक्ति) को लेकर एक और…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!