जल्द मिलेगा जेवर एयरपोर्ट के पास घर बसाने का मौका

यमुना प्राधिकरण ने रेजिडेंशियल प्लॉट्स की मांग को देखते हुए नई योजना लाने पर काम शुरू कर दिया है. इसके लिए नया सेक्टर चिह्नित किया गया है. नए विकसित होने वाले सेक्टर-5 में अगले साल जनवरी तक दो हजार रेजिडेंशियल प्लॉट की योजना निकाली जाएगी. इसके अलावा हाउसिंग सोसाइटीज के लिए भी इस सेक्टर में प्लॉट निकाल जाएंगे. अगले साल जनवरी में योजना लाने की तैयारी है.

जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण शुरू होने के साथ ही इस क्षेत्र में सभी श्रेणी के भूखंडों की मांग बढ़ी है. लोग एयरपोर्ट के आसपास अपना घर बनाना चाहते हैं. भूखंडों की मांग को देखते हुए यमुना प्राधिकरण अपनी योजनाओं का लगातार विस्तार कर रहा है. इसी के चलते प्राधिकरण ने एक नया आवासीय सेक्टर विकसित करने की योजना बनाई है. मास्टर प्लान 2041 में इस नए सेक्टर को नियोजित किया गया है. यमुना प्राधिकरण सेक्टर-5 को आवासीय में श्रेणी में रखेगा. इस सेक्टर में रेजिडेंशियल प्लॉट और हाउसिंग सोसाइटीज के लिए प्लॉट विकसित किए जाएंगे.रिकॉर्ड आवेदन आए : यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में आवासीय भूखंडों की मांग किस तरह से बढ़ी है, इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि 1184 भूखंडों के लिए 130899 आवेदन आए थे.

प्रस्तावित एक्सप्रेसवे के किनारे होगा यह सेक्टर
यमुना प्राधिकरण का सेक्टर-5 जेवर एयरपोर्ट में कार्गो हब की तरफ होगा. इसी इलाके से जेवर से चोला तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे प्रस्तावित है. इसी एक्सप्रेसवे के किनारे रेल हेड भी प्रस्तावित किया गया है. लॉजिस्टिक और वेयरहाउसिंग के सेक्टर में इसी क्षेत्र में होंगे. लोकेशन के हिसाब से भी यह सेक्टर बेहतर होगा.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!