आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच धर्मशाला में क्रिकेट का महामुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच धर्मशाला में महामुकाबला खेला जाएगा. इस मैच को महामुकाबला कहना इसलिए सही है क्यों कि दोनों ही टीमें विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं और अभी तक खेले सभी मैच जीते हैं. भारत-न्यूजीलैंड ने चार-चार मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया को इस मुकाबले में कड़ी टक्कर मिलेगी. लेकिन उसके लिए हार्दिक पांड्या का न होना दिक्कत बन सकता है. इसके साथ-साथ सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को लेकर भी खबर ठीक नहीं मिली है.

प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुए सूर्या, ईशान को मधुमक्खी ने मारा डंक

टीम इंडिया के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव शनिवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोटिल हो गए थे. इसके बाद वे कुछ देर तक नेट्स से बाहर रहे. लेकिन फिजियो से मिलने के बाद प्रैक्टिस शुरू कर दी थी. लेकिन वे चोटिल जरूरी हो गए थे. फिलहाल टीम इंडिया की तरफ से लेटेस्ट अपडेट नहीं मिला है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईशान किशन को मधुमक्खी ने डंक मार दिया था. उनकी भी ताजा स्थिति का पता नहीं चल सका है.

भारत पर भारी न पड़ जाए न्यूजीलैंड की टीम

न्यूजीलैंड ने अभी तक इस विश्व कप में 4 मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है. वह पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर है. न्यूजीलैंड इंग्लैंड, नीदरलैंड्स, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को हराया है. उसके खिलाड़ी कॉनवे में फॉर्म हैं. कॉनवे ने 4 मैचों में 249 रन बनाए हैं. रचिन रवींद्र ने भी अच्छा परफॉर्म किया है. बॉलिंग यूनिट की बात करें तो वह भी काफी मजबूत है. मिचेल सैंटनर अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. लिहाजा भारत के लिए जीत आसान नहीं होगी. 

अब तक कैसा रहा भारत-न्यूजीलैंड वनडे मैच का रिजल्ट

भारत-न्यूजीलैंड के बीच अभी तक कुल 116 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 58 मैच जीते हैं. वहीं न्यूजीलैंड ने 50 मैच जीते हैं. 7 मैचों के नतीजे नहीं निकल सके और एक टाई रहा. आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत का पलड़ा भारी नजर आता है. भारत ने न्यूजीलैंड को इसी साल जनवरी में 90 रनों से हराया था. यह मैच इंदौर में खेला गया था.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!