दिल्ली के सीएम केजरीवाल का डेनमार्क दौरा रद्द

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय की ओर से राजनीतिक मंजूरी नहीं मिलने के कारण मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का डेनमार्क में आयोजित सी-40 जलवायु सम्मेलन का दौरा रद्द हो गया। मुख्यमंत्री को मंगलवार दोपहर वहां के लिए रवाना होना था। मुख्यमंत्री को इस दौरे के लिए मंजूरी नहीं दिए जाने पर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर हमला किया है। पार्टी ने केंद्र के इस रवैये को दुर्भाग्यपूण बताते हुए इसे सियासी दुर्भावना में लिया गया फैसला बताया। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह हमारी समझ से परे है कि ऐसे मसलों पर केंद्र सरकार क्यों आम आदमी पार्टी की सरकार के साथ ऐसा व्यवहार करती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल डेनमार्क छुट्टी मनाने नहीं जा रहे थे। उन्हें दुनिया के 100 शहरों के मेयर से प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई लड़ने के तरीकों पर चर्चा करनी थी। उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल पूछा कि आज तक कितने मुख्यमंत्रियों के दौरे रद्द किए गए हैं। अरविंद केजरीवाल ने डेढ़ माह पहले मंजूरी के लिए आवेदन किया था, मगर अंतिम समय तक भी मंजूरी नहीं दी गई। इसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे पश्चिम बंगाल के मंत्री को इजाजत मिल गई है। मुख्यमंत्री को 9 से 12 अक्तूबर के बीच डेनमार्क के कोपेनहेगन में आयोजित सी-40 जलवायु सम्मेलन में शामिल होना था। उन्हें मंगलवार दोपहर आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ निकलना था। विदेश मंत्रालय से मंजूरी नहीं मिलने के कारण दौरा रद्द हो गया। पिछले सप्ताह केजरीवाल के विदेश दौरे के सवाल पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा था हमें हर महीने मंत्रालयों, सचिवों, नौकरशाहों से राजनीतिक मंजूरी के लिए सैकड़ों अनुरोध मिलते हैं। एक निर्णय कई सूचनाओं पर आधारित होता है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन की प्रकृति का भी ध्यान रखा जाता है, जहां व्यक्ति भाग लेने जा रहा है। अन्य देशों की भागीदारी के स्तर को भी ध्यान में रखकर इस तरह के निमंत्रण को भी मंजूरी दी जाती है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!