रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान GRP के उड़े होश, शख्स के सूटकेस में मिले 14 लाख रुपए

विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में रेलवे स्टेशन में गुरुवार शाम चेकिंग के दौरान जीआरपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शख्स के कब्जे से 14 लाख रुपए बरामद किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर चेकिंग के दौरान की। आरोपी विदिशा से पंजाब के लुधियाना जाने का इंतजार कर रहा था। तलाशी के दौरान आरोपी पुख्ता जानकारी नहीं दे पाया और ना ही उसके बारे में कोई कागजात ही दिखा पाया। इसके बाद पुलिस ने रकम जब्त कर ली है।बता दें कि प्रदेश में चुनावी माहौल के कारण रेलवे स्टेशनों पर भी पुलिस चेकिंग कर रही है। इसी कड़ी में विदिशा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक एक पर चेकिंग के दौरान जीआरपी जांच के दौरान लुधियाना के रहने वाले 47 वर्षीय ओंकार सिंह के बैग की तलाशी ली गई, जिसमें करीब 14 लख रुपए रखे हुए थे उसके बारे में ओंकार सिंह कुछ पुख्ता जानकारी नहीं दे पाया और ना ही उसके बारे में कोई कागजात ही दिखा पाया।

जीआरपी थाना टीआई बबीता कठेरिया के अनुसार ओंकार सिंह ने यह राशि हार्डवेयर से जुड़े व्यवसाय के चलते विदिशा से लेना बताया, लेकिन पुख्ता सबूत न होने के चलते जीआरपी विदिशा ने राशि जमा कर आयकर विभाग को इसकी सूचना दी गई है। आदर्श आचार संहिता लगने के बाद सभी तरफ संबंधित थाने की ओर से एसएसटी टीम बनाई गई थी इस तारतम्य में जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर यह कार्रवाई की है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    न्यायिक मजिस्ट्रेट का 9 साल का बेटा लापता: कुछ घंटों बाद मिला, परिजनों ने की थी इनाम की घोषणा

    विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा में न्यायिक मजिस्ट्रेट का 9 साल का बेटा अथर्व भारके लापता हो गया। हालांकि कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। वह सांची…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!