भारत की लगातार चौथी जीत, विराट के शतक की बदौलत बांग्लादेश को सात विकेट से हराया

वनडे विश्व कप 2023 के 17वें मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया है। इस टूर्नामेंट में यह भारत की लगातार चौथी जीत है और अंक तालिका में टीम इंडिया दूसरे स्थान पर है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 256 रन बनाए और भारत ने विराट कोहली के शतक के दम पर तीन विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारत ने बांग्लादेश को हराया

भारत ने बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया है। वनडे विश्व कप में यह टीम इंडिया की लगातार चौथी जीत है। इस जीत के साथ ही भारत ने अंक तालिका में दूसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 256 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 41.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 261 रन बना लिए और मैच अपने नाम कर लिया। भारत के लिए विराट कोहली ने छक्के के साथ मैच खत्म किया। इसी छक्के के साथ उन्होंने वनडे क्रिकेट में अपना 48वां शतक भी पूरा किया। 

बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 66 रन लिटन दास ने बनाए। वहीं, तंजीद हसन ने 51 रन की पारी खेली। अंत में महमुदुल्लाह ने 46 रन की पारी खेल टीम का स्कोर 250 रन के करीब पहुंचाया। मुश्फिकुर रहीम ने 38 रन का योगदान दिया। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।

भारत के लिए विराट कोहली ने नाबाद 103 रन बनाए। शुभमन गिल ने 53 और रोहित शर्मा ने 48 रन का योगदान दिया। लोकेश राहुल ने भी नाबाद 34 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन ने दो और हसन महमूद ने एक विकेट लिया। भारत का अगला मैच न्यूजीलैंड के साथ है। दोनों टीमें अंक तालिका में शीर्ष दो स्थानों पर हैं और यही दोनों टीमें हैं, जो अब तक अजेय हैं। ऐसे में 22 अक्तूबर को होने वाला यह मैच बेहद रोमांचक होगा।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम इंडिया को जीत की बधाई दी है। उन्होंने लिखा “एक और असाधारण खेल! बांग्लादेश के खिलाफ शानदार जीत पर हमें अपनी क्रिकेट टीम पर गर्व है। विश्व कप के दौरान हमारी टीम शानदार फॉर्म में है। अगले मैच के लिए शुभकामनाएं”

बांग्लादेश ने 256 रन बनाए

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 256 रन बनाए हैं। वनडे विश्व कप 2023 में लगातार चौथी जीत हासिल करने के लिए टीम इंडिया के सामने 257 रन का लक्ष्य है। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 66 रन लिटन दास ने बनाए। वहीं, तंजीद हसन ने 51 रन की पारी खेली। अंत में महमुदुल्लाह ने 46 रन की पारी खेल टीम का स्कोर 250 रन के करीब पहुंचाया। मुश्फिकुर रहीम ने 38 रन का योगदान दिया। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।

पहली पारी में क्या हुआ?
बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन चोट की वजह से यह मैच नहीं खेले। उनकी जगह टीम की कमान संभाल रहे नजमुल हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। तंजीद हसन और लिटन दास ने शानदार शुरुआत की। दोनों ने पावरप्ले में 63 रन जोड़े। बांग्लादेश का पहला विकेट 93 रन के स्कोर पर गिरा। तंजिद 43 गेंद में 51 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप यादव ने उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। इसके बाद कप्तान नजमुल आठ रन बनाकर जडेजा का शिकार बने। महेदी हसन को तीन रन के स्कोर पर सिराज ने आउट किया। इसके बाद लिटन दास भी 66 रन बनाकर जडेजा का शिकार बने। 

93 पर पहला विकेट खोने वाले बांग्लादेश का स्कोर 137/4 हो गया। इसके बाद मुश्फिकुर रहीम ने तौहिद हृदॉय के साथ मिलकर पारी संभाली। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी की। शार्दुल ने 16 रन के स्कोर पर तौहिद को आउट किया। रहीम भी 38 रन बनाकर बुमराह का शिकार बने। अंत में महमुदुल्लाह ने 36 गेंद में 46 रन बनाकर टीम का स्कोर 250 रन के करीब पहुंचाया। आखिरी ओवर में बुमराह ने महमुदुल्लाह का अर्धशतक नहीं होने दिया और उन्हें शानदार यॉर्कर पर बोल्ड किया। शोरिफुल ने आखिरी गेंद में छक्का लगाकर बांग्लादेश का स्कोर 256 रन तक पहुंचाया। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। शार्दुल और कुलदीप को एक-एक विकेट मिला।

हार्दिक पांड्या इस मैच में तीन गेंद करने के बाद ही चोटिल हो गए। गेंद करने के बाद फील्डिगं के प्रयास में उनके पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। इस वजह से वह आगे गेंदबाजी नहीं कर पाए। विराट कोहली ने उनके ओवर की बची हुई तीन गेंदें की। हार्दिक की चोट की गंभीरता का पता नहीं लगाया जा सका है, लेकिन स्कैन के लिए वह अस्पताल गए हैं और दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी के लिए उनका आना मुश्किल है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!