वर्ल्ड कप का दूसरा उलटफेर, नीदरलैंड की ऐतिहासिक जीत; दक्षिण अफ्रीका को 38 रन से हराया

पहले बैटिंग और फिर गेंदबाज़ी में कमाल करते हुए नीदरलैंड ने धर्मशाला में साउथ अफ्रीका को 38 रनों से हराकर वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा बड़ा उलटफेर किया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी नीदरलैंड ने 43 ओवर में 8 विकेट पर 245 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने नंबर सात पर खेलते हुए 69 गेंदों में 78* रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. वहीं गेंदबाज़ी में लोगन वैन बीक ने सबसे ज़्यादा 3 अफ्रीकी बल्लेबाज़ों को चलता किया. 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 42.5 ओवर में 207 रनों पर सिमट गई. टीम के लिए नंबर छह पर उतरे डेविड मिलर ने 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 43 (52 गेंद) रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इसके अलावा केशव महाराज ने 9 विकेट पर बैटिंग करते हुए 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 40 (37 गेंद) रन स्कोर किए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. 

अफ्रीका ने लगातार गंवाए विकेट

दक्षिण अफ्रीका ने रनों का पीछा करते हुए लगातार विकेट गंवाए. कोई भी बल्लेबाज़ टीम को जीत दिलाने के लिए बड़ी पारी नहीं खेल सका. हालांकि एक वक़्त पर मिलर की निगाहें क्रीज़ पर जमने के बाद अफ्रीका की जीत की कुछ उम्मीदें बढ़ी थीं, लेकिन वैन बीक ने उन्हें बोल्ड कर विरोधी टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. हालांकि इससे पहले मिलर को कैच छूटने के साथ एक जीवनदान मिल चुका था. 

अफ्रीका ने पहला विकेट क्विंटन डी कॉक के रूप में गवाया. पिछले दोनों मैचों में शतक लगाने वाले डी कॉक 20 (22) रनों की पारी खेल वैन डेर मर्वे का शिकार बने. इसके कुछ ही देर बाद 10वें ओवर में ओपनिंग पर आए कप्तान टेम्बा वाबुमा भी चलते बने. इस तरह अफ्रीका को 39 रन पर दूसरा झटका लगा. 

फिर एडन मार्करम 01 और रासी वेन डर डुसेन 04 रन बनाकर पवेलियन लौटे. मार्करम 11वें ओवर में डच गेंदबाज़ वैन मीकेरेन और वेन डर डुसेन 12वें ओवर में वैन डेर मर्वे का शिकार हुए. फिर कुछ देर डेविड मिलर और हेनरिक क्लासेन ने पारी संभाली और दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 45 (45) रनों की साझेदारी भी की, लेकिन 19वें ओवर में वैन बीक ने हेनरिक क्लासेन (28) को आउट कर इस बढ़ती हुई साझेदारी पर विराम लगाया.

इसके बाद मार्को जेनसन 09 रन बनाकर बोल्ड हुए और फिर साउथ अफ्रीका की आखिरी उम्मीद नज़र आ रहे डेविड मिलर (43) को वैन बीक ने बोल्ड कर चलता किया. इस तरह अफ्रीका ने 30.6 ओवर में 145 के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए. इसके बाद गेराल्ड कोएटजी 22 और कगीसो रबाडा 09 रन बनाकर आउट हुए.  

नीदरलैंड्स के गेंदबाज़ों ने किया कमाल

लोगान वैन बीक सबसे ज़्यादा 3 विकेट चटकाए. इसके अलावा पॉल वैन मीकेरेन, रोलोफ वैन डेर मर्वे और बास डी लीडे ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. वहीं कॉलिन एकरमैन को 1 सफलता मिली.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!