वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को मिली पहली जीत, श्रीलंका को 5 विकेट से हराया

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का 14वां मैच ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला गया. इस मैच को लगातार दो मैच में हार का सामना कर रही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीत लिया है. यह ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप 2023 में पहली जीत है. वहीं श्रीलंका को लगातार तीसरी हार मिली, इस टीम ने भी अभी तक इस ट्रॉफी में एक भी मैच नहीं जीता है. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 43.3 ओवर में 209 रन पर ऑल आउट हो गई. वहीं दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 5 विकेट और 88 गेंद रहते हुए मैच जीत लिया. इस मुकाबले में प्लेयर ऑफ दी मैच एडम ज़म्पा रहे.पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छी शुरुआत की. पथुम निसंका और कुसल परेरा के बीच पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी हुई. पथुम निसंका 67 गेंद में 61 रन बनाकर आउट हुए. वहीं कुसल परेरा 82 गेंद में 78 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह श्रीलंका टीम 43.3 ओवर में ऑल आउट होकर 209 रन बनाई.

श्रीलंका ने कुसल परेरा और पथुम निसंका के अर्धशतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 209 रन बनाए. टीम के लिए कुसल परेरा ने सर्वाधिक 78 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के लिए स्पिनर एडम जंपा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए, मिचेल स्टार्क ने दो विकेट झटके.

ऑस्ट्रेलिया की ओर से दो बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं. जोश इंगलिश ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए. मिचेल मार्श ने 52 रन की पारी खेली. मार्शन लाबुशेन ने 40 रन बनाए और इंगलिश के साथ चौथे विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी कर टीम को जीत के करीब पहुंचाया. वहीं ग्लेन मैक्सवेल 31 और मार्कस स्टोइनिस 20 रन बनाकर नाबाद रहे. डेविड वॉर्नर 11 रन बनाकर आउट हुए तो स्टीव स्मिथ अपना खाता नहीं खोल पाए एलबीडबल्यू आउट हो गए.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!