डी-मार्ट का मुनाफा 9 प्रतिशत गिरा, राजस्व बढ़ा

नई दिल्ली । रिटेल चेन डी-मार्ट की मालिक और इसका ऑपरेशन करने वाली एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का मुनाफा 9.09 प्रतिशत ‎गिरकर 623.35 करोड़ रुपए रहा। कंपनी ने बताया कि सामान्य माल और परिधान कारोबार से कम योगदान के कारण सकल मार्जिन प्रभावित हुआ। कंपनी ने बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 685.71 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया था। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन अवधि में परिचालन से उसका राजस्व 18.66 प्रतिशत बढ़कर 12,624.37 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 10,638.33 करोड़ रुपए था। एवेन्यू सुपरमार्ट्स का जुलाई-तिसंबर, 2023 तिमाही का कुल खर्च 18.97 प्रतिशत बढ़कर 11,809.35 करोड़ रुपए रहा। सितंबर तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी 18.61 प्रतिशत बढ़कर 12,661.29 करोड़ रुपए रही। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में एवेन्यू सुपरमार्ट्स का परिचालन से राजस्व 24,489.81 करोड़ रुपए और मुनाफा 1,282.06 करोड़ रुपए रहा। कंपनी के एक व‎रिष्ठ अ‎धिकारी ने कहा ‎कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 18.5 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि रही।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!