‘सभी मोदी चोर’ कहने के मामले में राहुल की सूरत कोर्ट में पेशी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांंधी मानहानि के मामले में गुरुवार काे सूरत कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने आरोपों को खारिज करते हुए खुद को बेकसूर बताया और पेशी से छूट के लिए अर्जी लगाई। इस पर अदालत 10 दिसंबर को फैसला लेगी, तब तक के लिए सुनवाई टाल दी गई। राहुल को शुक्रवार काे अहमदाबाद कोर्ट में भी पेश होना है। ‘सभी मोदी चोर’ कहने पर उनके खिलाफ गुजरात की अदालतों में तीन मुकदमे चल रहे हैं। राहुल ने ट्वीट किया- राजनीतिक विरोधी मुकदमों के जरिए मुझे चुप कराना चाहते हैं।

सुनवाई के दौरान मजिस्ट्रेट बीएच कपाड़िया ने राहुल से पूछा कि क्या आप भाजपा विधायक पुर्नेश मोदी की ओर से लगाए आरोपों को स्वीकार करते हैं? इस पर राहुल ने खुद को बेकसूर बताया। उनके वकील ने पेशी से छूट के लिए आवेदन दिया, जिसका विधायक के वकील ने विरोध किया। अगली सुनवाई के दौरान इस पर फैसला करेगा। अदालत ने कहा कि राहुल गांधी को अगली सुनवाई में कोर्ट आने की जरूरत नहीं है।

‘विपक्षी की आलोचना सहने की हिम्मत होनी चाहिए’
राहुल की पेशी के दौरान कोर्ट पहुंचे कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कहा कि उन्हें (राहुल गांधी) कोर्ट ने तलब किया है, इसलिए वे यहां आए हैं। कानून को अपना काम करने दीजिए। वहीं, शक्ति सिंह गोहिल ने कहा- ”लोकतंत्र में सत्ताधारी पार्टियों में विपक्ष की आलोचना सहनने की हिम्मत होनी चाहिए। राहुल ने ललित मोदी और नीरव मोदी को चोर कहा था, जबकि नरेंद्र मोदी को नाकाम बताया था। भाजपा ने उनके बयान को पूरे मोदी समुदाय से जोड़कर उनका अपमान किया।” कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव सातव ने कहा है कि राहुल काे परेशान करने के लिए मानहानि के मुकदमे दायर किए गए हैं।

राहुल गांधी ने रैली में ‘सभी मोदी चोर हैं’ कहा था
लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान में राहुल गांधी ने 13 अप्रैल को एक रैली में कहा था कि ‘सभी मोदी चोर हैं’। उनके इस बयान के विरोध में सूरत के अलावा अहमदाबाद में भी दो केस दर्ज कराए गए हैं। इससे पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने भी राहुल पर मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में वे पटना की अदालत में पेश हो चुके हैं। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!