सितंबर में खुदरा महंगाई घटकर 5.02 प्रतिशत पर 

नई दिल्ली । इस वर्ष सितंबर महीने में सब्जियों और फलों के साथ ही ईंधन सस्ता होने पर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित खुदरा महंगाई घटकर 5.02 प्रतिशत पर आ गई जबकि पिछले वर्ष सितंबर में यह 7.41 प्रतिशत रही थी। इस वर्ष अगस्त में यह महंगाई 6.83 प्रतिशत रही थी। हाल ही में जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सितंबर 2023 में खाद्य महंगाई 6.56 प्रतिशत पर रही है जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में यह 8.60 प्रतिशत पर रही थी। इस वर्ष अगस्त में यह 8.53 प्रतिशत रही थी। इस वर्ष सितंबर में सब्जियों की महंगाई 198.3 पर रही जबकि अगस्त 2023 में यह 235.4 रही थी। इसी तरह से फलों की खुदरा महंगाई 177.8 पर रही जबकि अगस्त महीने में यह 179.8 पर रही थी। सरकार द्वारा रसोई सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कमी किये जाने से लोगों को काफी राहत मिली है क्योंकि खुदरा महंगाई में शामिल ईंधन एवं लाइट समूह की महंगाई सितंबर महीने में 179.3 पर आ गयी जबकि अगस्त 2023 में यह 186.5 पर रही थी। हालांकि अगस्त की तुलना में अनाजों, मांस एवं मछली, अंडें, दूध एवं दुग्घ उत्पाद, तेल एवं वसा, दाल एवं दलहन, चीनी एवं चीनी निर्मित उत्पाद, मसालें तथा गैर एल्कोहलिक ब्रेबरेज की कीमतों में कुछ बढोतरी देखी गई है। इस दौरान विर्निमित उत्पादों की महंगाई में भी मामूली वृद्धि देखी गई है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!