बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 246 रन का लक्ष्य दिया, मुशफिकुर रहीम ने लगाया अर्धशतक

विश्व कप के 11वें मैच में न्यूजीलैंड का सामना बांग्लादेश से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। बांग्लादेश ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 245 रन बनाए। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 246 रन का लक्ष्य मिला है।

बांग्लादेश ने बनाया सम्मानजनक स्कोर

बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 246 रन का लक्ष्य दिया है। लगातार विकेट गिरने के बावजूद उसने किसी तरह 50 ओवर में नौ विकेट पर 245 रन बना लिए हैं। बांग्लादेश के लिए अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए। अनुभवी खिलाड़ी महमूदुल्लाह ने नाबाद 41 और कप्तान शाकिब अल हसन ने 40 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने तीन, ट्रेंट बोल्ट और मैट हेनरी ने दो-दो विकेट लिए।

बांग्लादेश को नौवां झटका

बांग्लादेश को नौवां झटका मैट हेनरी ने दिया। उन्होंने मुस्तफिजूर रहमान को आउट किया। मुस्तफिजूर 10 गेंद पर चार रन बनाकर टॉम लाथम को कैच थमा बैठे।

बांग्लादेश को आठवां झटका

बांग्लादेश को 214 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। मिचेल सैंटनर ने तस्कीन अहमद को डेरिल मिचेल के हाथों कैच कराया। वह 17 रन बना सके। फिलहाल महमूदुल्लाह और मुस्तफिजुर रहमान क्रीज पर हैं। 

तौहीद को बोल्ट ने किया आउट

बांग्लादेश को सातवां झटका तौहीद के रूप में लगा। वह ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर 38वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हो गए। मिचेल सैंटनर ने उनका कैच लिया। बांग्लादेश ने 38 ओवर में सात विकेट पर 180 रन बना लिए हैं। महमूदुल्ला के साथ तस्कीन अहमद क्रीज पर हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!