दक्षिण अफ्रीका शीर्ष पर, ऑस्ट्रेलिया को नौवां स्थान

वनडे विश्व कप 2023 में 10 मैच हो चुके हैं। सभी टीमों ने कम से कम दो मैच खेल लिए हैं। फिलहाल अंक तालिका में दक्षिण अफ्रीका की टीम शीर्ष पर बनी हुई है। टेम्बा बावुमा की टीम ने श्रीलंका के बाद ऑस्ट्रेलिया पर भी बड़ी जीत दर्ज की है और अब खिताब की दावेदार भी बनती जा रही है। अपने शुरुआती दोंनो मैच जीतने वाली न्यूजीलैंड की टीम दूसरे स्थान पर है। मेजबान भारत ने अपने दोनों मैच जीते हैं और अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। पाकिस्तान चौथे और इंग्लैंड पांचवें स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, भारत और पाकिस्तान की टीम अब तक कोई मैच नहीं हारी हैं। 

दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, भारत और पाकिस्तान के पास चार-चार अंक हैं। चारों टीमों ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं। न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड और नीदरलैंड को हराया। वहीं, भारत ने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान को मात दी। पाकिस्तान की टीम नीदरलैंड के बाद श्रीलंका को भी हराने में सफल रही है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया को मात दी है।

टीममैचजीतेहारेअंकनेट रन रेट
दक्षिण अफ्रीका2204+2.360
न्यूजीलैंड2204+1.958
भारत2204+1.500
पाकिस्तान2204+0.927
इंग्लैंड2112+0.553
बांग्लादेश2112-0.653
श्रीलंका2020-1.161
नीदरलैंड्स2020-1.800
ऑस्ट्रेलिया2020-1.846
अफगानिस्तान2020-1.907

इंग्लैंड और बांग्लादेश ऐसी टीमें हैं, जो दो मैच खेली हैं। इनमें से एक जीता है और एक में उन्हें हार मिली है। इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड से हारने के बाद बांग्लादेश को हराया। वहीं, बांग्लादेश को पहले मैच में अफगानिस्तान पर जीत मिली, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ 137 रन से हार झेलनी पड़ी। ऑस्ट्रेलिया के लिए इस विश्व कप की शुरुआत हैरान करने वाली रही है। पांच बार की विश्व चैंपियन टीम अपने शुरुआती दो मैच बड़े अंतर से हार चुकी है। पहले मेजबान भारत के खिलाफ कंगारू टीम को छह विकेट से हार झेलनी पड़ी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने भी ऑस्ट्रेलिया को 134 रन से हराया। दोनों मैचों में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज फेल रहे।

श्रीलंका, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान अंक तालिका में आखिरी चार स्थान पर हैं। चारों टीमें कम से कम दो मैच खेल चुकी हैं और अब तक कोई मुकाबला नहीं जीत पाई हैं। हालांकि, यह टूर्नामेंट का शुरुआती चरण है और अंक तालिका में काफी बदलाव होने तय हैं, लेकिन यहां से भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में जगह बनाना अन्य टीमों की तुलना में ज्यादा आसान होगा।  

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!