डीजीपी सहित पुलिस अधिकारियों की सेवाएं गृह विभाग ने चुनाव आयोग को सौंपी

भोपाल ।    मध्य प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद सामान्य कामकाज के साथ ही अब पुलिस और प्रशासन की प्राथमिकता शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को लेकर भी है। गृह विभाग ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सहित पुलिस अधिकारियों की सेवाएं चुनाव आयोग को सौंप दी है।

गृह विभाग ने किए आदेश जारी

मंगलवार को गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। प्रतिनियुक्ति पर सौंपी गई सेवाओं के बाद अब चुनाव आयोग के निर्देश पर डीजीपी मध्य प्रदेश के पुलिस अधिकारी को चुनाव संबंधी कार्य में संलग्न करेंगे।

आचार संहिता लागू होने के बाद मंत्रालय में थमी हलचल

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की आचार संहिता सोमवार को लागू होते ही मंत्रालय में जो हलचल थी, वह थम गई है। इससे अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है। अपर मुख्य सचिव से लेकर उप सचिव स्तर तक के अधिकारियों ने नीतिगत मामलों की फाइलों को एक तरफ कर दिया है और चुनाव आयोग के निर्देश अनुसार केवल नियमित काम ही कर रहे हैं।

कार्यों की सूची मांगी

दरअसल, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने निर्माण विभागों के साथ उन सभी विभागों से स्वीकृत और मौके पर जो काम प्रारंभ हो चुके हैं, उनकी सूची मांग ली है और वे कार्य ही संचालित होंगे जो पूर्व से स्वीकृत है। नए कार्यों को लेकर फिलहाल कोई कार्य नहीं किया जाएगा। मंत्रालय में प्रतिदिन एक हजार अधिक आंगतुक अपने कार्यों से संंबंधित फाइलें व आवेदन लेकर आते थे। यह भीड़ भी लगभग एक चौथाई हो गई है। मंत्रालय में अन्य जिलों से आने वाले आंगतुकों का आवागमन थम गया है। हालांकि चुनाव से संबंधित कार्य के लिए अधिकारी वर्ग का आवागमन जारी रहेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!