आर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया OFK को स्वीडन से फिर मिला 40 हजार एंटी एयरक्राफ्ट बम का आर्डर

जबलपुर । आर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया (ओएफके) को फिर स्वीडन से 40 एमएम एल-70 तोप के 40 हजार कार्टेज केस (बम) आपूर्ति करने का आर्डर मिला है। ये कार्टेज केस एंटी एयरक्राफ्ट और अत्यंत विध्वंसक हैं। बता दें कि ओएफके में स्वदेशी तकनीक से उत्पादित आयुध सामग्री की मांग बढ़ने लगी है। पिछले वित्तीय वर्ष में भी 40 एमएम एल-70 तोप के 44 हजार कार्टेज केस की आपूर्ति स्वीडन के लिए की गई थी। इसकी समय पर आपूर्ति से निर्माणी की साख मजबूत हुई है। ताजा आर्डर की आपूर्ति मौजूदा वित्तीय वर्ष के अंत तक करनी है। इसके लिए जितनी मात्रा में कच्चे माल की आवश्यकता है, उतनी की व्यवस्था निर्माणी ने कर रखी है। नए आर्डर को लेकर फैक्ट्री में निर्माण कार्य ने जोर पकड़ लिया है। निर्माणी प्रबंधन का दावा है कि आपूर्ति समय से पहले भी की जा सकती है। ओएफके का यह उत्पादन न केवल डीआरडीओ से प्रमाणित है, बल्कि पूरी तरह से मेक इन इंडिया की मिसाल है। स्वीडन की जिस कंपनी के लिए कार्टेज केस भेजे जा रहे हैं, उसने दो विदेशी कंपनियों के उत्पादों को पहले खारिज कर चुकी है।

इनका कहना 

ओएफके को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। निर्माणी को विदेश से एल-70 के 40 हजार कार्टेज केस बनाने का आर्डर प्राप्त हुआ है। हमें विश्वास है कि तय समय से पूर्व आपूर्ति की जा सकेगी।

– एमएन हालदार, महाप्रबंधक, ओएफके

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, कई ट्रेनों को बीच में ही रोका गया, घर छोड़कर भागे लोग 

    मध्य प्रदेश के जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन पर खड़े पेट्रोल से भरे दो रेलवे टैंकरों में भीषण…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!