MP समेत 5 राज्यों की चुनाव तारीखों का एलान आज, दोपहर 12 बजे निर्वाचन आयोग की PC

मध्यप्रदेश समेत पांच राज्यों में आज से आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है। आज (सोमवार) दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के लिए चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है।

आचार संहिता लागू होते ही क्या होगा
आदर्श आचरण संहिता लागू होते ही किसी भी सरकारी संपत्ति पर दीवार लेखन, होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर, पेंटिंग को हटाने की कार्रवाई 24 घंटे, सार्वजनिक स्थल के लिए 48 घंटे और निजी संपत्ति पर 72 घंटे में एक्शन लेना होगा। इसके साथ ही कानून व्यवस्था और सुरक्षा की हर दिन आयोग को जानकारी देना होगी। वोटर आईडी कार्ड वितरण कार्य की हर सप्ताह समीक्षा करना होगी। जिलों में मीडिया सर्टिफिकेशन और मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) का गठन करना होगा। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत इस्तेमाल हो रही सभी ईवीएम-व्हीव्हीपीएटी को आचार संहिता लागू होते ही स्ट्रांग रूम में जमा करना होगा।  प्रदेश में आज से लागू हो जाएगी आचार संहिता 
अगर आज चुनाव आयोग मतदान की तारीखों की घोषणा कर देता हो तो मध्य प्रदेश समेत सभी पांचों राज्यों जहां चुनाव होना हैं, वहांआदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसके साथ ही राजनीतिक दल और प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार का खर्चा जुड़ना भी शुरू हो जाएगा। आदर्श आचार संहिता के लागू होते ही प्रदेश की कमान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के हाथों में आ जाएगी। निर्णायक भूमिका में रहेंगे युवा मतदाता
मध्यप्रदेश के 2023 के विधानसभा चुनावों में प्रदेश के 5 करोड़ 61 लाख 36 हजार 229 मतदाता नई सरकार चुनेंगे। इस चुनाव में युवा मतदाता जिनकी उम्र 18-19 वर्ष की है उनकी संख्या 22 लाख 36 हजार 564 है जो निर्णायक भूमिका निभाएंगे। 20 से 39 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 86 लाख 80 हजार 288 है। जाहिर ये मतदाता भी निर्णायक भूमिका में रहेंगे।

एक चरण में हो सकते हैं चुनाव
230 सदस्यों वाली मध्यप्रदेश की विधानसभा का कार्यकाल 6 जनवरी 2024 को खत्म हो रहा है। प्रदेश में नवंबर के अंत में चुनाव हो सकते हैं। पिछले चुनावों की तरह इस बार भी कायास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश में चुनाव एक ही चरण में हो सकते हैं। इससे पहले 2018 में पिछले विधानसभा चुनाव भी एक चरण में हुए थे। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!