साल में केवल एक बार आज के दिन खुलते है यहाँ माता के पट माता के साथ अस्त्र-शस्त्र की होती है पूजा!

रायपुर: राजधानी में एक ऐसा मंदिर भी है जो केवल दशहरे के दिन खुलती है साल में एक बार ही यहां माता का दरबार लगता है हम बात कर रहे हैं रायपुर के ब्राम्हणपारा स्थित कंकाली मठ आज विजयदशमी पर यहाँ मठ के पठ खुले। पारपंरिक मान्यताओं के अनुसार शस्त्र पूजा के बाद पट श्रद्धालुओं के लिए खोला गया पट खुलते ही मठ में लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया इस दिन कंकाली माता की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है ऐसी मान्यता है कि माता केवल एक दिन के लिए इस मंदिर में आती हैं। सालों से लोग पूजा की यह अनोखी परंपरा को मानते आ रहे हैं। आज दशहरे के दिन एक बार फिर कंकाली माता का दरबार सजाया गया सबसे पहले यहां प्रमुख महंत द्वारा माता कंकाली की विशेष पूजा-अर्चना के बाद शस्त्रों की खास तरीके से पूजा की गई ऐसी मान्यता है कि नवरात्री के बाद विजयादशमी के दिन एक दिन के लिए कंकाली माता इस मठ में आती हैं। तकरीबन चार सौ साल पहले इस परंपरा की शुरूआत की गई थी मठ की मान्यताओं को देखते हुए हर साल यहां हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है।
कहां जाता है कि जब कंकाली माता इस मठ में विराजती थी और उसी समय महंत कृपालु गिरी महाराज के सपने में देवी ने दर्शन दिए और तालाब खुदवाने के साथ मंदिर बनाने के निर्देश दिए इसके बाद कृपालु गिरी ने मंदिर का निर्माण कराया और माता उस मंदिर में चली गई लेकिन जाते समय यह विजयादशमी के दिन इस मठ में वापस आने का आश्वासन भी कंकाली माता ने महंत को दिया और उसी दिन से एक दिन के लिए इस मठ में आती है। इसी दिन मठ के पट को खोला जाता है। साथ ही माता के अस्त्र-शस्त्रों की पूजा की जाती है, क्योंकि माता इस दिन अपने सारे अस्त्र-शस्त्रों के साथ विराजती हैं। मठ की मान्यताओं को देखते हुए हर साल यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है आम और खास सभी वर्ग के लोग कंकाली माता के मठ पहुंचकर दर्शन करते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!