चुनाव आयोग आज दोपहर 12 बजे करेगा तारीखों का ऐलान:राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 5 राज्यों में बजेगा चुनावी बिगुल

चुनाव आयोग सोमवार (9 अक्टूबर) को दोपहर 12 बजे पांच राज्यों के चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाला है. इस साल मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनाव आयोग दिल्ली में स्थित आकाशवाणी के रंगभवन ऑडिटोरियम में तारीखों का ऐलान करेगा. इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त समेत चुनाव आयोग के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहने वाले हैं. 

देश में 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं. इन चुनाव से पहले पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है. इनमें से तीन राज्य ऐसे हैं, जो हिंदी बेल्ट में आते हैं. इसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ शामिल हैं. इसके अलावा दक्षिण भारत के तेलंगाना में भी चुनावी टक्कर देखने को मिलने वाली है. वहीं, पूर्वोत्तर भारत के मिजोरम को भी चुनाव के लिहाज से अहम माना जा रहा है, क्योंकि ये पूर्वी भारत में वोटर्स की पसंद को बताएगा.

किस राज्य की विधानसभा का कार्यकाल कब खत्म हो रहा? 

40 सदस्यों वाली मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर में खत्म हो रहा है, जबकि 90 सदस्यों वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा का कार्यकाल जनवरी में खत्म हो जाएगा. 230 सदस्यों वाली मध्य प्रदेश विधानसभा, 200 सदस्यों वाली राजस्थान विधानसभा और 119 सदस्यों वाली तेलंगाना विधानसभा का कार्यकाल भी जनवरी में ही खत्म हो रहा है. चुनाव आयोग पिछले दो महीनों से लगातार इन पांचों की राज्यों का दौरा कर रहा था, ताकि चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया जा सके. 

कब चुनाव होने की संभावना है? 

इस बात की पूरी संभावना जताई जा रही है कि पांचों ही राज्यों में विधानसभा चुनाव नवंबर के दूसरे हफ्ते से लेकर दिसंबर के पहले हफ्ते के बीच हो सकते हैं. राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना में एक चरण में चुनाव होने की संभावना है. ऐसा ही 2018 में भी हुआ था. छत्तीसगढ़ में दो चरण में विधानसभा चुनाव करवाए जा सकते हैं. हालांकि, सोमवार को चुनाव आयोग की तरफ से साफ कर दिया जाएगा कि किस राज्य में कब चुनाव करवाए जाएंगे. 

कहां किसके बीच मुकाबला? 

राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव की बात करें, तो यहां पर कांग्रेस बनाम बीजेपी ही देखने को मिलने वाला है. इसके अलावा कुछ सीटों पर बीएसपी और अन्य दलों का प्रभाव देखने को मिल सकता है. मध्य प्रदेश में भी कमोबेश यही स्थिति बनी रहने वाली है. छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस बनाम बीजेपी की लड़ाई है. तेलंगाना में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है, यहां बीआरएस, कांग्रेस और बीजेपी के बीच टक्कर है. मिजोरम में कांग्रेस का मुकाबला मिजो नेशनल फ्रंट और जोराम पीपुल्स मूवमेंट से होने वाला है. 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!