300 गेंद में 428, द. अफ्रीका ने बनाया विश्व कप का उच्चतम स्कोर, दिल्ली में रिकॉर्ड की झड़ी

दिल्ली : भारत में जारी वनडे विश्व कप के चौथे ही मैच में रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई। दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ 50 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 428 रन बनाकर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। यह विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर रहा। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। उन्होंने 2015 विश्व कप में पर्थ में अफगानिस्तान के खिलाफ 50 ओवर में सात विकेट पर 417 रन बनाए थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप में तीसरी बार 400+ का स्कोर बनाया। यह टीम ऐसा करने वाली पहली टीम है। दूसरे नंबर पर भारत और ऑस्ट्रेलिया हैं, जिन्होंने एक-एक बार ऐसा किया है।

वनडे क्रिकेट में यह आठवीं बार था जब दक्षिण अफ्रीका ने 400 से ज्यादा का स्कोर किया। भारत इस लिस्ट में छह बार के साथ दूसरे और इंग्लैंड पांच बार के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 428 का स्कोर वनडे में दक्षिण अफ्रीका का तीसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इससे पहले उन्होंने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 439 रन बनाए थे। वहीं, प्रोटियास ने दो बार 438 का आंकड़ा छुआ है।

विश्व कप के उच्चतम स्कोर

टीमस्कोरखिलाफमैदानसाल
द. अफ्रीका428/5 (50)श्रीलंकादिल्ली2023
ऑस्ट्रेलिया417/7 (50)अफगानिस्तानपर्थ2015
भारत413/5 (50)बरमूडापोर्ट ऑफ स्पेन2007
द. अफ्रीका411/4 (50)आयरलैंडकैनबरा2015
द. अफ्रीका408/5 (50)वेस्टइंडीजसिडनी2015
श्रीलंका398/5 (50)केन्याकैंडी1996

Adien Markram's late onslaught took the team to 428, South Africa vs Sri Lanka, World Cup, Delhi, October 7, 2023

2006 में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 438/6 रन बनाए थे, जबकि 2015 में भारत के खिलाफ भी 438/4 रन बनाए थे। 428 रन श्रीलंका के खिलाफ वनडे में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया उच्चतम स्कोर है। दक्षिण अफ्रीका ने इस मामले में भारत को पीछे छोड़ा। भारतीय टीम ने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ राजकोट में 414/7 रन बनाए थे। भारत में यह किसी भी टीम द्वारा बनाया दूसरा उच्चतम स्कोर भी है।

तीन दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों ने शतक जड़े

WC 2023: South Africa made highest score of ODI World Cup, Aiden Markram scored fastest century in 49 balls
डिकॉक, डुसेन और मार्करम ने शतक लगाए 

दक्षिण अफ्रीका की ओर से तीन खिलाड़ियों ने शतक लगाए। इनमें क्विंटन डिकॉक (100 रन), रसी वान डर डुसेन (108 रन) और एडेन मार्करम (106 रन) शामिल हैं। यह वनडे विश्व कप में पहली बार है जब किसी मैच की एक पारी में तीन खिलाड़ियों ने शतक लगाए हों। वनडे में ऐसा कुल चार बार हुआ है।

वनडे की एक पारी में तीन शतक

  • दक्षिण अफ्रीका vs वेस्टइंडीज, जोहानिसबर्ग, 2015
  • दक्षिण अफ्रीका vs भारत, वानखेड़े, 2015
  • इंग्लैंड vs नीदरलैंड, अम्स्टेलवीन, 2022
  • दक्षिण अफ्रीका vs श्रीलंका, दिल्ली 2023*

वनडे विश्व कप में शतक लगाने वाले दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर

  • 107* रन: एबी डिविलियर्स vs वेस्टइंडीज, दिल्ली 2011
  • 134 रन: एबी डिविलियर्स vs नीदरलैंड, मोहाली 2011
  • 100 रन: क्विंटन डिकॉक vs श्रीलंका, दिल्ली 2023

डिकॉक-डुसेन के बीच 204 रन की साझेदारी

WC 2023: South Africa made highest score of ODI World Cup, Aiden Markram scored fastest century in 49 balls
क्विंटन डिकॉक और वान डर डुसेन 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही थी। 10 पर टीम को पहला झटका लगा था। कप्तान तेम्बा बावुमा पांच गेंदों में आठ रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद क्विंटन डिकॉक और रसी वान डर डुसेन ने दूसरे विकेट के लिए 204 रन की साझेदारी कर डाली।

यह विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए चौथी सबसे बड़ी साझेदारी है। इस लिस्ट में शीर्ष पर जेपी डुमिनी और डेविड मिलर हैं, जिन्होंने 2015 विश्व कप में हेमिल्टन में जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 256 रन की साझेदारी निभाई थी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के लिए यह श्रीलंका के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।

वनडे विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे बड़ी साझेदारी:

  • 256* रन – जेपी डुमिनी और डेविड मिलर vs जिम्बाब्वे, हैमिल्टन, 2015
  • 247 रन- हाशिम अमला और फाफ डुप्लेसिस vs आयरलैंड, कैनबरा, 2015
  • 221 रन- हाशिम अमला और एबी डिविलियर्स vs नीदरलैंड, मोहाली, 2011
  • 204 रन- क्विंटन डिकॉक और वान डर डुसेन vs श्रीलंका, दिल्ली 2023*

श्रीलंका के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की सबसे बड़ी साझेदारी (कोई भी विकेट):

  • 204 रन- क्विंटन डिकॉक और रसी वान डर डुसेन, दिल्ली 2023*
  • 187 रन- हाशिम अमला और क्विंटन डिकॉक, सेंचुरियन 2017
  • 186 रन- एबी डिविलियर्स और ग्रीम स्मिथ, जोहानिसबर्ग 2012
  • 175* रन- हाशिम अमला और फाफ डुप्लेसिस, चेस्टर-ले-स्ट्रीट, 2019
  • 172* रन- हर्शल गिब्स और जैक कैलिस, किम्बर्ली 2002

डिकॉक और डुसेन ने शतक जड़ा

WC 2023: South Africa made highest score of ODI World Cup, Aiden Markram scored fastest century in 49 balls
डुसेन और डिकॉक 

डिकॉक ने वनडे करियर का 18वां शतक जड़ा, जबकि किसी आईसीसी टूर्नामेंट में यह डिकॉक का पहला शतक रहा। वह 84 गेंदों में 12 चौके और तीन छक्के की मदद से 100 रन बनाकर मथीशा पथिराना का शिकार बने। इसके बाद रसी वान डर डुसेन ने वनडे करियर का पांचवां शतक लगाया। वह 110 गेंदों में 13 चौके और दो छक्के की मदद से 108 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें दुनिथ वेलालगे ने समरविक्रमा के हाथों कैच कराया।

आईसीसी टूर्नामेंट्स में डिकॉक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर:

  • 100 रन: vs श्रीलंका, दिल्ली 2023*
  • 78* रन: vs श्रीलंका, सिडनी 2015
  • 68 रन: vs इंग्लैंड, द ओवल 2019
  • 68 रन: vs अफगानिस्तान, कार्डिफ 2019

दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वाधिक वनडे शतक:

  • 27 शतक: हाशिम अमला
  • 25 शतक: एबी डिविलियर्स
  • 21 शतक: हर्शल गिब्स
  • 18 शतक: क्विंटन डिकॉक*
  • 17 शतक: जैक्स कैलिस

विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए शतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी:

  • 34 साल 358 दिन – फाफ डुप्लेसिस vs ऑस्ट्रेलिया, मैनचेस्टर, 2019
  • 34 साल 242 दिन – रसी वान डर डुसेन vs श्रीलंका, दिल्ली, 2023*
  • 31 साल 337 दिन – हाशिम अमला vs आयरलैंड, कैनबरा, 2015
  • 31 साल 151 दिन – जैक कैलिस vs नीदरलैंड, बैसेटेरे, 2007
  • 31 साल 10 दिन – एबी डिविलियर्स vs वेस्टइंडीज, सिडनी, 2015
  •  

मार्करम ने विश्व कप का सबसे तेज शतक जड़ा

इन दोनों के आउट होने के बाद एडेन मार्करम ने मोर्चा संभाला और 49 गेंदों में शतक लगा दिया। यह विश्व कप का सबसे तेज शतक रहा। मार्करम ने 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया, जब आयरलैंड के केविन ओ ब्रायन ने इंग्लैंड के खिलाफ 50 गेंदों में शतक जड़ा था। वहीं, यह दक्षिण अफ्रीका के लिए तीसरा सबसे तेज शतक रहा। मार्करम 54 गेंदों में 14 चौके और तीन छक्के की मदद से 106 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मदुशंका ने पवेलियन भेजा। हेनरिक क्लासेन 20 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए।

वनडे विश्व कप में सबसे तेज शतक

  • 49 गेंद: एडेन मार्करम vs श्रीलंका, दिल्ली, 2023
  • 50 गेंद: केविन ओ’ब्रायन vs इंग्लैंड, बेंगलुरु, 2011
  • 51 गेंद: ग्लेन मैक्सवेल vs श्रीलंका, सिडनी, 2015
  • 52 गेंद: एबी डिविलियर्स vs वेस्टइंडीज, सिडनी 2015
  • सम्बंधित खबरे

    5 दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज ट्रिपल सेंचुरी जमाई हैं.

    किसी भी बल्लेबाज के लिए टेस्ट में शतक जमाना खास होता है. अगर कोई दोहरा शतक बना तो यह और भी स्पेशल फीलिंग होती है. वहीं तिहरा शतक लगाना हर…

    पेरिस पैरालंपिक में हरविंदर ने गोल्ड पर लगाया निशाना, तीरंदाजी में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने

    पेरिस पैरालंपिक में भारतीय एथलीट्स को उम्दा प्रदर्शन जारी है. बुधवार को टोक्यो 2020 के कांस्य पदक विजेता हरविंदर सिंह ने पुरुषों के व्यक्तिगत रिकर्व ओपन के फाइनल में स्वर्ण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    व्यापार

    इस शेयर ने निवेशकों की भर दी झोली, एक साल में दिया 336 रुपए का रिटर्न, अब की डिविडेंट की घोषणा

    इस शेयर ने निवेशकों की भर दी झोली, एक साल में दिया 336 रुपए का रिटर्न, अब की डिविडेंट की घोषणा

    शेयर बाजार में बढ़त; सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25550 के पार

    शेयर बाजार में बढ़त; सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25550 के पार

    शेयर बाजार में सुस्ती; सेंसेक्स 52.33 अंक टूटा, निफ्टी 25400 के नीचे

    शेयर बाजार में सुस्ती; सेंसेक्स 52.33 अंक टूटा, निफ्टी 25400 के नीचे

    भारत में 2014 से चीनी लहसुन पर लगा हुआ है प्रतिबंध, सेहत के लिए है खतरनाक

    भारत में 2014 से चीनी लहसुन पर लगा हुआ है प्रतिबंध, सेहत के लिए है खतरनाक

    शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत; सेंसेक्स 535अंक फिसला, निफ्टी 24990 के नीचे

    शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत; सेंसेक्स 535अंक फिसला, निफ्टी 24990 के नीचे

     कैसे काम करता है इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, कार में बैठे लोगों को मिलती है सुरक्षा

     कैसे काम करता है इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, कार में बैठे लोगों को मिलती है सुरक्षा
    Translate »
    error: Content is protected !!