छिंदवाड़ा से प्रियानाथ लड़ सकती हैं चुनाव

भोपाल । विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के चुनाव लडऩे पर फिलहाल संशय बना हुआ है। ऐसे में उनके स्थान पर उनकी बहू और छिंदवाड़ा से सांसद नकुलनाथ की पत्नी प्रियानाथ छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। दरअसल, प्रियानाथ की छिंदवाड़ा की राजनीति में यकायक बढ़ी सक्रियता को देखकर ये अनुमान लगाया जा रहा है। इसके संकेत वे एक सभा में दे भी चुकी हैं। इतना ही नहीं समय-समय पर नकुलनाथ हों या कमलनाथ इनके कार्यक्रमों में भी प्रियानाथ की भागीदारी लगातार देखने को मिल रही है। गौरतलब है कि कमलनाथ, अलकानाथ और नकुलनाथ तीन सदस्य नाथ परिवार के राजनीति में अपना भाग्य आजमा चुके हैं, अगर प्रियानाथ चुनाव लड़ती हैं तो राजनीति में कदम रखने वाली वे चौथी सदस्य होंगी।
इधर, सूबे की राजनीति में यह भी चर्चा है कि भारतीय जनता पार्टी ने छिंदवाड़ा से बंटी साहू को चुनावी मैदान में उतारा है ऐसे में कमलनाथ खुद चुनाव न लडक़र किसी ओर को यहां से सामने करना चाहते हैं। इसके लिए प्रियानाथ को सबसे उचित उम्मीदवार माना जा रहा है। प्रियानाथ को चुनावी मैदान में उतारने से महिला वोटर्स को भी लुभाने का प्रयास जा सकता है। जिसका सीधा लाभ कांग्रेस को चुनाव में मिलेगा और सीट जीतना आसान होगा।
छिंदवाड़ा के परासिया में कांग्रेस की नारी सम्मान योजना का शुभारंभ अवसर पर प्रियानाथ भी मौजूद रही थीं। उन्होंने जन सभा को संबोधित भी किया था। मंच से प्रिया ने कहा था कि नारी सम्मान के लिए मैं मैदान में आई हूं। मैं आप सबका आशीर्वाद चाहती हूं। मंच से प्रियानाथ का ये पहला भाषण था। इसके बाद से ही उनके राजनीति में आने के कयास लगाए जाने लगे थे। छिंदवाड़ा सीट कमलनाथ की पारंपरिक सीट मानी जाती है। वे लंबे समय तक यहां से लोकसभा सदस्य रहे। इसके बाद वे यहां से विधानसभा सदस्य बने।

  • सम्बंधित खबरे

    मप्र के 16 निगमों में 4000 जगह अवैध प्लॉटिंग, लाखों खरीदार फंसे,नगरीय विकास विभाग की रिपोर्ट में खुलासा..

    अवैध कॉलोनियों को लेकर सरकार की सख्ती के तमाम दावों के बीच यह खबर चौंकाने वाली है। मप्र के 16 नगर निगम क्षेत्रों में ही 4 हजार से अधिक जगह…

    MP में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 20 से अधिक घायल, अयोध्या से लौट रहे थे सभी

    छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में 20 से अधिक यात्रियों के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!