शिवराज के बहुत याद आऊंगा वाले बयान पर कमलनाथ का तंज, बोले-बहुत याद आएंगे उनके झूठ और उनकी घोषणाएं

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उनको पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के जब चला जाऊंगा तब याद आऊंगा वाले बयान पर मीडियो के पूछे सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि बहुत याद आएंगे उनके झूठ और उनकी घोषणाएं। फिर लोग उनको बहुत याद करेंगे। वहीं, उज्जैन की घटना को लेकर पूछे सवाल पर पीसीसी चीफ ने कहा कि मध्य प्रदेश पूरे देश में कलंकित है। कुछ घटनाएं सामने आती है। हजारों घटनाएं सामने नहीं आती। जो क्षेत्र, जिले और ब्लॉक में ही सीमित रह जाती है। कानून व्यवस्था चौपट हैं। यह अपना चौपट प्रदेश शिवराज जी ने बना दिया है।  बता दें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को सीहोर में विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा भैया मिलेगा नहीं, जब मैं चला जाऊंगा तब बहुत याद आऊंगा। शिवराज के इस बयान के राजनीतिक गलियारों में मायने निकाले जा रहे है। बता दें भाजपा की तीन सूची जारी हो गई है। इसमें दूसरी सूची में तीन केंद्रीय मंत्री समेत सात सांसदों को टिकट दिया गया है। इसमें तीन नेता मुख्यमंत्री पद के दावेदार है। यहीं वजह है कि सीएम शिवराज का तीन सूची में नाम नहीं आने से उनको लेकर तरह तरह के अटकलें लगाई जा रही है। 

नाथ बोले- बापू के जैसा दुनिया में कोई दूसरा व्यक्ति नहीं 
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने मिंटो हॉल में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के समान विश्व में कोई दूसरा व्यक्ति नहीं है। बापू ने आज हमें स्वतंत्र बनाया। उनकी प्रेरणा, उनका मार्गदर्शन के लिए बड़े बड़े कांग्रेस के नेता पीछे खड़े थे। आज उनकी मेहनत, त्याग, निष्ठा और परिश्रम का फल हमारे साथ है। आज सभी संकल्प लें कि हमारे कर्तव्य, सामाजिक मूल और संस्कृति के रक्षक बनें रहेंगे। इस अवसर पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, विधायक पीसी शर्मा समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे। 

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!