पीएम मोदी ने किया ‘राजस्थान की त्रिशक्ति’ का जिक्र, चुनाव से पहले मेवाड़ को साधने की कोशिश

राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी जीत की कोशिशों में लग गई है और इसी के साथ प्रधानमंत्री सात दिन में दूसरी बार राजस्थान आए हैं. चित्तौड़गढ़ में पीएम मोदी ने सांवलिया सेठ जी के दर्शन किए और इसके बाद जनता को संबोधित किया. इस दौरान प्रधानमंत्री ने राजस्थान की ‘त्रिशक्तियों’ का जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा, ‘राजस्थान वो प्रदेश है जिसके पास अतीत की विरासत है, वर्तमान का सामर्थ्य है और भविष्य की संभावनाएं भी हैं. राज्सथान की यह त्रिशक्ति देश का सामर्थ्य भी बनाती है.’

पीएम मोदी ने दावा किया है कि राजस्थान में हजारों नए रोजगार बनेंगे. बहनों के किचन में पाइप से सस्ती गैस पहुंचाने का अभियान भी भारत सरकार ने तेज कर दिया है. आज यहां रेलवे और सड़क से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का लोकार्पण हुआ. इन सारी सुविधाओं से मेवाड़ की जनता का जीवन आसान होगा. यहां रोजगार के नए अवसर बनेंगे. ट्रिपल आईटी का नया कैंपस बनेगा. एजुकेशन हब के रूप में कोटा की पहचान और सशक्त होगी.

राजस्थान के पर्यटन पर बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘यहां नाथद्वारा टूरिस्ट इंटरप्रटेशन एवं कल्चुरल सेंटर का लोकार्पण हुआ है. जयपुर में गोविंद देव जी मंदिर, सीकर में खाटू श्याम जी मंदिर और राजसमंद में नाथद्वारा पर्यटक का हिस्सा हैं, जिससे राजस्थान का गौरव भी बढ़ेगा और पर्यटन उद्योग को भी लाभ होगा. चित्तौड़गढ़ के पास श्रीकृष्ण को समर्पित सांवलिया सेठ जी मंदिर हम सबकी आस्था का केंद्र है. हर साल यहां लाखों श्रद्धालु सांवलिया सेठ के दर्शन के लिए आते हैं. व्यापारियों के बीच भी इस मंदिर का विशेष महत्व है. भारत सरकार ने स्वदेश दर्शन योजना के तहत सांवलिया जी के मंदिर में आधुनिक सुविधाओं को जोड़ने का काम किया है. करोड़ों रुपये खर्च के यहां वॉटर लेजर शो, एम्पीथिएटर, कैफेटेरिया, टूरिस्ट फेसिलिटी सेंटर जैसी अनेक सुविधाएं बनाई गई हैं. मुझे विश्वास है कि इससे सांवलिया सेठ के भक्तों की सहूलियत और बढ़ेगी.’

‘राजस्थान का विकास सरकार की प्राथमिकता’
पीएम मोदी ने कहा, ‘राजस्थान का विकास भारत सरकार के लिए बहुत बड़ी प्राथमिकता है. हमने राजस्थान में एक्सप्रेस-वे, हाईवे और रेलवे जैसे आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर बहुत फोकस किया है. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हो या अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस वे, ये राजस्थान में लॉजिस्टिक से जुड़े सेक्टर को नई शक्ति देने वाले हैं. अभी कुछ दिन पहले उदयपुर-जयपुर वंदे भारत ट्रेन भी शुरू हुई है.’

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!