वनडे में 19 महीने बाद लगाई सूर्यकुमार यादव ने फिफ्टी, जीत के बाद बताया किस वजह से हो रहे थे असफल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 से पहले हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. इस मैच को टीम इंडिया ने 5 विकेट से अपने नाम करने के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली है. पहले मुकाबले में भारत के लिए सबसे बड़ी राहत की बात सूर्यकुमार यादव का फॉर्म में फिर से वापसी करना रहा. इस मैच में सूर्या के बल्ले से 49 गेंदों में 50 रनों की बेहतरीन पारी अहम मौके पर देखने को मिली. अपनी इस पारी के बाद सूर्यकुमार यादव ने जियो सिनेमा पर दिए बयान में बताया कि वह आखिर कहां पर गलती कर रहे थे, जिससे उन्हें पिछले 19 महीनों में 50 ओवर फॉर्मेट में इतना संघर्ष करना पड़ा.

सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के बाद अपनी बल्लेबाजी को लेकर बात करते हुए कहा कि जब मैने इस फॉर्मेट में खेलना शुरू किया था तो मैं इसी तरह की पारी की कल्पना कर था, जहां मैं अंत तक बल्लेबाजी करते हुए मैच को खत्म कर सकूं. हालांकि मैं आज इस मैच में यह करने में कामयाब नहीं हो सका. लेकिन मैं अपने प्रदर्शन खुश जरूर हूं

अपनी गलतियों पर बात करते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा कि मैंने इस बात को समझा कि मैं अपनी बल्लेबाजी में थोड़ा जल्दबाजी दिखा रहा हूं. इस मैच में मैंने थोड़ा धीमा खेलने के साथ अंत तक खेलने का प्रयास किया. मुझे लगता है कि यह पहली बार है जब मैने किसी मैच में स्वीप शॉट नहीं खेला. मैं इसी तरह से आगे भी बल्लेबाजी करने के साथ अंत तक खेलते हुए टीम को जीत दिला सकूं.

अब तक सूर्यकुमार का वनडे में ऐसा रहा प्रदर्शन

वनडे फॉर्मेट में सूर्यकुमार यादव को अब तक 28 मैच खेलने का मौका मिला है. इस दौरान 26 पारियों में सूर्या ने 25.52 के औसत से 587 रन बनाए हैं. सूर्यकुमार यादव के नाम पर 3 अर्धशतक भी दर्ज हैं, जिसमें सर्वाधिक स्कोर 64 रनों का है. वहीं टी20 अंतरराष्ट्रीय में वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव के बल्ले से अब तक 15 फिफ्टी और 3 शतकीय पारी देखने को मिली है.

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!