भारत की ट्रैवल एडवाइजरी(वीजा सेवाएं)से घबराया कनाडा! मुंहतोड़ जवाब मिलने पर बदले सुर, अब कर रहा शांति की अपील

भारत-कनाडा के बीच बढ़ते राजनयिक विवाद के बीच अब कनाडा के रुख में नरमी आई है और उसने शांति की अपील की है। दरअसल बीते दिनों कनाडा ने अपने नागरिकों को भारत के कुछ राज्यों की यात्रा करने से बचने की बेतुकी सलाह दी थी। इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारत सरकार ने भी अपने नागरिकों को कनाडा की यात्रा से बचने की सलाह दे डाली। इतना ही नहीं ताजा घटनाक्रम में भारत ने कनाडा के लोगों के लिए वीजा सेवाएं भी निलंबित कर दी हैं। अगले आदेश तक यह निलंबन जारी रहेगा। वहीं तीखा जवाब मिलने से कनाडा के रुख में थोड़ी नरमी आई है और अब वहां के नेता शांति की अपील कर रहे हैं। 

खालिस्तानी आतंकी की हत्या से बिगड़े संबंध
बता दें कि कनाडा में खालिस्तानी अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने वहां की संसद में दिए एक बयान में भारत पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद दोनों देशों के रिश्तों में कड़वाहट आई है। कनाडा ने भारत के एक राजनयिक को वापस भेजा तो भारत ने भी उसी भाषा में जवाब देते हुए कनाडा के एक राजनयिक को निष्कासित कर दिया। इसके बाद कनाडा ने अपने नागरिकों को भारत में जम्मू कश्मीर, उत्तर पूर्वी राज्यों का दौरा करने से बचने की सलाह दी तो भारत ने भी अपने नागरिकों को कनाडा की यात्रा करने से बचने की सलाह दी है। भारत के कड़े रुख से कनाडा कुछ नरम पड़ा है। 

‘कनाडा, दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक’
कनाडा के आव्रजन मंत्री मार्क मिलर ने कहा है कि कनाडा की यात्रा करना बिल्कुल सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि कनाडा, दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक है और बीते दो-तीन दिनों के घटनाक्रम और आरोपों की गंभीरता के बीच सभी को शांत रहने की जरूरत है। कनाडा सरकार के एक और मंत्री सीन फ्रेजर ने कहा कि वह जांच पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे लेकिन यह बेहद गंभीर मामला है और हमारी जांच एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!