श्री चिंतामन गणेश और सिद्धिविनायक को लगा लड्डुओं का महाभोग, पंचामृत अभिषेक कर किया गया शृंगार

गणेश चतुर्थी पर्व पर उज्जैन के प्रसिद्ध चिंतामन गणेश मंदिर व महाकाल मंदिर प्रांगण में स्थित श्री सिद्धिविनायक गणेश जी का पूजन-अर्चन कर शृंगार हुआ और लड्डुओं व मोदकों का महाभोग लगाया गया। दोनों प्रमुख मंदिरों में सुबह से दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। चिंतामन गणेश मंदिर के पुजारी गणेश गुरु ने बताया कि सुबह भगवान गणेश जी का पंचामृत अभिषेक कर आकर्षक शृंगार किया गया व पकवानों का भोग लगाकर आरती की गई। दिनभर मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़े। इधर महाकाल के सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में भी विशेष शृंगार कर 11 हजार मोदकों का भोग लगाया गया। सिद्धि विनायक गणेश के पुजारी चम्मू गुरु उपाध्याय ने बताया कि प्रति वर्षानुसार भगवान गणेश का पूजन व दोपहर में महाआरती कर दिनभर श्रद्धालुओं को मोदकों का प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर में भगवान गणेश जी का महल सजाया गया दिव्य शृंगार दर्शन का श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। वहीं, नीलगंगा के पास स्थित प्रसिद्ध मंछामन गणेश मंदिर में भी सुबह आकर्षक शृंगार किया गया। यहां भी भक्तों का दर्शन के लिए दिनभर तांता लगा रहा। पुजारी आशुतोष शास्त्री ने बताया कि भगवान गणेश जी का शृंगार कर मंदिर में फूलों से सजावट की गई।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!