विश्व कप: 10 में से सात टीमें घोषित; पाकिस्तान में चयन को लेकर घमासान, इन दो देशों ने भी अब तक नहीं किया एलान

भारत में 15 दिन बाद वनडे विश्व कप की शुरुआत होगी। टूर्नामेंट के 13वें संस्करण की शुरुआत पांच अक्तूबर को होगी। फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। विश्व कप में इस बार 10 टीमें हिस्सा लेंगी। मेजबान भारत के अलावा गत विजेता इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड का खेलना तय है। इनमें से सात देशों ने टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है।

World cup 2023: Seven Out of 10 Teams Announced Pakistan Srilanka and Bangladesh Yet to Make Announcement

शाहीन अफरीदी और बाबर आजम

एशिया कप में हार से परेशान पाकिस्तान
1992 की विजेता पाकिस्तान ने अब तक टीम की घोषणा नहीं की है। एशिया कप में हार के बाद पीसीबी में घमासान मचा हुआ है। बाबर आजम की कप्तानी में टीम सुपर-4 में ही बाहर हो गई थी। उसके युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह को चोट लग गई और उनका विश्व कप में खेलना तय नहीं है। उनके अलावा हारिस रऊफ की चोट ने टीम की चिंता बढ़ाई है। वहीं, ऑलराउंडर शादाब खान के औसत प्रदर्शन ने प्रबंधन को परेशान कर रखा है। अब देखना है कि पाकिस्तान की टीम कब घोषित होती है।

World cup 2023: Seven Out of 10 Teams Announced Pakistan Srilanka and Bangladesh Yet to Make Announcement

श्रीलंका बनाम बांग्लादेश

श्रीलंका और बांग्लादेश भी परेशान
पाकिस्तान के अलावा दो अन्य एशियाई टीमों ने अपने दल का एलान नहीं किया। इनमें 1996 में विश्व कप जीतने वाली श्रीलंका और बांग्लादेश शामिल है। श्रीलंकाई टीम अपने कई खिलाड़ियों के चोट से परेशान है। वहीं, बांग्लादेश में पिछले दिनों कप्तान तमीम इकबाल के संन्यास लेने और फिर वापसी से अजीबोगरीब माहौल बना हुआ है। कभी शाकिब अल हसन कप्तानी करते नजर आते हैं तो कभी लिटन दास पर दांव खेला जा रहा है।

अफगानिस्तान

World cup 2023: Seven Out of 10 Teams Announced Pakistan Srilanka and Bangladesh Yet to Make Announcement

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, नवीन उल हक।

ऑस्ट्रेलिया

World cup 2023: Seven Out of 10 Teams Announced Pakistan Srilanka and Bangladesh Yet to Make Announcement

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, एश्टन एगर, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जम्पा, मिचेल स्टार्क।

इंग्लैंड

World cup 2023: Seven Out of 10 Teams Announced Pakistan Srilanka and Bangladesh Yet to Make Announcement

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर

जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, सम करन, लियम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स।

भारत

World cup 2023: Seven Out of 10 Teams Announced Pakistan Srilanka and Bangladesh Yet to Make Announcement

शुभमन गिल और रोहित शर्मा

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल, ईशान किशन ,सूर्यकुमार यादव।

नीदरलैंड

World cup 2023: Seven Out of 10 Teams Announced Pakistan Srilanka and Bangladesh Yet to Make Announcement

नीदरलैंड

स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओडाड, बास डी लीडे, विक्रम सिंह, तेजा निदामानुरु, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वान बीक, आर्यन दत्त, रयान क्लेन, वेस्ले बर्रेसी, साकिब जुल्फिकार, शारिज अहमद, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट।

न्यूजीलैंड

World cup 2023: Seven Out of 10 Teams Announced Pakistan Srilanka and Bangladesh Yet to Make Announcement

केन विलियम्सन

केन विलियम्सन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लाथम, डेरेले मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, विल यंग।

दक्षिण अफ्रीका

World cup 2023: Seven Out of 10 Teams Announced Pakistan Srilanka and Bangladesh Yet to Make Announcement

तेम्बा बावुमा

तेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, हेनरिच क्लासेन, सिसंडा मगाला, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एंगिडी, एनरिच नोर्त्जे, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रसी वान डर डुसेन।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!